क्रेडिट कार्ड का यूज बंद कर दिया है? तो संभल जाइए, यह स्मार्ट फैसला आपके सिबिल स्कोर को बिगाड़ सकता है!

आजकल की बिजी लाइफ और फिर बढ़ती महंगाई के बीच हम सब चाहते हैं कि सिर पर कोई कर्ज न हो. वैसे भी बहुत से लोग मानते हैं कि कर्ज से बचने का सबसे आसान तरीका है क्रेडिट कार्ड को अलमारी के किसी कोने में छिपा देना या उसे बंद कर देना.असल में हमें लगता है कि न रहेगा कार्ड, न होगा खर्चा और न बढ़ेगी टेंशन, लेकिन यहां हम गलत हैं.

तो क्या आप जानते हैं कि आपका यह सेफ कदम असल में आपके फाइनेंशियल फ्यूचर के लिए रिस्की हो सकता है? जी हां, क्रेडिट कार्ड का बिल्कुल यूज न करना आपके सिबिल (CIBIL) स्कोर को शायद खराब भी कर दें. तो आइए समझते हैं इसके बारे में सबकुछ

एक नजर में समझें पूरी बात

  • क्रेडिट कार्ड न यूज करने से आपकी क्रेडिट हिस्ट्री 'इनएक्टिव' हो सकती है
  • बैंकों को आपकी पेमेंट चुकाने की क्षमता का पता नहीं चल पाता, जिससे सिबिल स्कोर गिर सकता है
  • लंबे टाइम तक यूज न होने पर बैंक आपकी क्रेडिट लिमिट घटा सकते हैं या कार्ड बंद कर सकते हैं
  • फ्यूचर में होम लोन या पर्सनल लोन मिलने में भारी दिक्कत आ सकती है

क्यों क्रेडिट कार्ड से दूरी पड़ सकती है भारी?

क्रेडिट कार्ड केवल शॉपिंग का जरिया नहीं है, बल्कि यह आपकी Financial Reputation का एक आईना जैसा होता है.तो जब आप क्रेडिट कार्ड का यूज करते हैं और टाइम पर बिल भरते हैं, तो फिर बैंक को मैसेज जाता है कि आप एक जिम्मेदार इंसान हैं जो अपना उधार चुकाना जानता है.

तो फिर अगर आप कार्ड का यूज बिल्कुल बंद कर देते हैं, तो आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में कोई अपडेट नहीं जाता.जिससे बैंक के पास आपका कोई ट्रैक रिकॉर्ड नहीं  होता है और जब कोई रिकॉर्ड नहीं होगा, तो बैंक आपको लोन देने में देरी कर सकता है.

यह भी पढ़ें: Credit Card से Rent Payment फिर हो सकता है शुरू, जानिए क्या है ये और कैसे करता है काम, समझें फायदे-नुकसान

कार्ड बंद होने और लिमिट घटने का खतरा

बैंक हमेशा चाहते हैं कि उनके पास 'एक्टिव' ग्राहक हों. अगर आपका कार्ड महीनों या सालों से धूल फांक रहा है, तो बैंक को लगता है कि आपको इसकी जरूरत नहीं है. ऐसे में बैंक दो काम कर सकते हैं-

1-क्रेडिट लिमिट कम करना: आपकी खर्च करने की क्षमता घटा दी जाती है

2-कार्ड क्लोजर: बैंक बिना बताए आपका कार्ड अकाउंट बंद कर सकता है

तो अब आप सोचेंगे कि कार्ड बंद होने से क्या बुरा होगा? असल में, जब भी कार्ड बंद होता है, तो फिर आपकी टोटल क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो बढ़ जाती है, जो सिबिल स्कोर को सीधा नीचे गिरा देती है.

लोन मिलने में आएगी परेशानी

मान लीजिए कि आज से करीब दो साल बाद आपको अपने सपनों का घर खरीदना है और आप होम लोन के लिए बैंक जाते हैं.तो फिर बैंक सबसे पहले आपका क्रेडिट स्कोर देखेगा.लेकिन याद रखिए कि अगर आपने सालों से कोई क्रेडिट ट्रांजेक्शन नहीं किया है, तो आपका स्कोर या तो कम होगा या फिर 'NA/NH' (No History) दिखाएगा.तो फिर ऐसी स्थिति में बैंक आपको 'रिस्की' मानकर या तो लोन देने से मना कर देगा या फिर बहुत ज्यादा ब्याज दर वसूल सकता है.

स्थिति नियमित और सही इस्तेमाल बिल्कुल इस्तेमाल न करना
सिबिल स्कोर तेजी से बढ़ता है  धीरे-धीरे कम होता है या स्थिर रहता है 
बैंक की नजर में छवि भरोसेमंद और अनुशासित  अनिश्चित और रिस्की 
क्रेडिट लिमिट समय के साथ बढ़ती है  घट सकती है या कार्ड बंद हो सकता है 
लोन अप्रूवल आसानी से और कम ब्याज पर  मुश्किल से और महंगे ब्याज पर 
रिवॉर्ड पॉइंट्स ढेर सारे फायदे और कैशबैक  पॉइंट्स एक्सपायर हो जाते हैं 

अब क्या करें?

  • क्रेडिट कार्ड को दुश्मन समझने के बजाय उसे अपना दोस्त बनाइए और फिजूलखर्ची करने की जरूरत नहीं है
  • महीने में एक-दो बार पेट्रोल भरवाने, ग्रोसरी खरीदने या बिजली का बिल भरने के लिए कार्ड का इस्तेमाल करें
  •  कार्ड पर 'ऑटो-पे' लगा दें,इससे समय पर पेमेंट होगी और आपका सिबिल स्कोर चमकता रहेगा
  • पूरी क्रेडिट लिमिट खत्म न करें, कुल लिमिट का केवल 20 से 30 फीसदी ही यूज करना सबसे बेस्ट मानते हैं
  • कोई बहुत पुराना क्रेडिट कार्ड है, तो उसे चालू रखें
  •  आपकी क्रेडिट हिस्ट्री जितनी पुरानी होगी, स्कोर उतना ही दमदार होगा

यह भी पढ़ें: इन 7 जगहों पर भूलकर भी न करें Credit Card का इस्तेमाल, वरना कहीं ना हो जाए भारी नुकसान

आपके काम की बात

आपको बता दें कि पर्सनल फाइनेंस की दुनिया में बैलेंस सबसे जरूरी है. क्रेडिट कार्ड का ज्यादा यूज करना जितना बुरा है, उसे पूरी तरह छोड़ देना भी उतना ही रिस्की भी है.तो फिर इसलिए समझदारी इसी में है कि आप कार्ड को अपनी जेब में नहीं, बल्कि अपने काबू में रखें.थोड़े-बहुत यूज और टाइम पर पेमेंट के साथ आप अपना ऐसा क्रेडिट स्कोर बना सकते हैं कि कल को बैंक खुद चलकर आपको लोन देने के लिए कतार में खड़े होंगे.

 

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)