Viral: घास खाने वाला हिरण निगल गया 5 फुट का सांप! ये नजारा देख लोग रह गए दंग
![]()
Viral Video: हमें बचपन में यही पढ़ाया गया है कि शेर हिरण को खाता है, सांप मेंढक को निगल जाता है और हिरण घास चरता है. मतलब प्रकृति का एक नियम तय है, जिसे हम ‘फूड चेन’ कहते हैं. लेकिन क्या हो जब यह चेन उलट जाए.
जरा सोचिए एक ऐसा नजारा जहां घास खाने वाला हिरण किसी सांप को खाते हुए दिखाई दे. सुनकर आप भी हैरान हो गए होगे. लेकिन प्रकृति हमारी सोच के परे है. कई बार जानवर ऐसे व्यवहार कर बैठते हैं जो हमें हैरान कर देते हैं और फूड चेन के बारे में हमारी बनी-बनाई धारणाओं को चुनौती दे देते हैं.
क्या है वायरल वीडियो का सच?
ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक हिरण करीब 5 फुट लंबे सांप को बड़ी आसानी से खाता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं क्योंकि हिरण पूरी तरह से पेड़-पौधों पर निर्भर रहते हैं. सोशल मीडिया यूजर्स अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उन्होंने हिरण को कभी इस रूप में नहीं देखा था.
सोशल मीडिया पर मची खलबली
यह वीडियो सिर्फ एक क्लिप नहीं है, बल्कि यह नेटिजन्स के लिए एक बड़ा झटका है. एक यूजर ने हैरानी जताते हुए कहा, ‘इसे देखकर तो जीव विज्ञान भी सदमे में आ जाए, मैंने पहली बार देखा कि हिरण सांप खाते हैं.’ वहीं, कई लोग इस बात से भी परेशान हैं कि उन्होंने किताबों में तो हमेशा यही पढ़ा था कि हिरण सिर्फ घास और पत्ते खाते हैं.
आइए जानते हैं आखिर वैज्ञानिक क्या कहते हैं?
वैज्ञानिकों का मानना है कि हिरणों के मांस खाने की कोई एक वजह नहीं है, लेकिन इसके पीछे कुछ मुख्य कारण हो सकते हैं:
- जरूरी पोषक तत्वों की कमी: ये देखा गया है कि जब हिरणों के सींग बढ़ रहे हों या वे गर्भवती हों तब उन्हें कभी-कभी प्रोटीन, कैल्शियम या अन्य खनिजों की जरूरत होती है. इसके लिए मांस पोष्क त्वों का एक अच्छा जरिया बन जाता है.
- मौका मिलने पर खाना: वैज्ञानिकों का कहना है कि हिरण पूरी तरह से शाकाहारी होते हुए भी मांस खाने में असमर्थ नहीं हैं. अगर उन्हें कोई छोटा जानवर या मृत जीव आसानी से मिल जाए, तो वे उसे खा लेते हैं. जैसे घोंसलों में पाए जाने वाले अंडें, पानी या किनारे पर मौजूद छोटी मछलियां आदि.
- जिज्ञासा: हिरण अक्सर चीजों को मुंह से परखते हैं. कभी-कभी वे किसी चीज को सूंघते या चखते हैं और फिर उसे खा लेते हैं.
वे मुख्य रूप से शाकाहारी ही हैं, बस कभी-कभार जरूरत पड़ने पर या मौका मिलने पर वे मांस का स्वाद ले लेते हैं.
जिस फूड चेन को हम किताबों में सीधी और तय मानकर पढ़ते हैं, असल दुनिया में वह कई बार उससे कहीं ज्यादा जटिल और दिलचस्प साबित होती है. हिरण द्वारा सांप को खाना भले ही एक दुर्लभ घटना हो, लेकिन यह हमें याद दिलाती है कि जंगल के अपने नियम होते हैं और वहां हर जीव परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालना जानता है. शायद यही वजह है कि प्रकृति आज भी हमारे लिए सबसे बड़ा रहस्य है जहां हर नई घटना हमें कुछ नया सोचने और सीखने पर मजबूर कर देती है.