बाबर आजम फिर बने पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान, PCB ने शान मसूद को हटाया

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को एक बार फिर टेस्ट टीम की कमान सौंप दी है। बाबर ने शान मसूद की जगह ली है जिन्हें लगातार खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी से हटा दिया गया है। यह फैसला वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले लिया गया। इसकी घोषणा 5 जुलाई को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित प्रेस कान्फरेन्स के दौरान की गई। बाबर आजम इससे पहले 2020 से 2023 के दौरान पाकिस्तान की टेस्ट टीम के कप्तान रह चूके है। उनके नेतृत्व में पाकिस्तान ने 20 टेस्ट मैच खेले है। इस दौरान टीम को 10 में जीत मिली। छह मुकाबले पाकिस्तानी टीम ने हारे और चार मैच ड्रॉ रहे। बाबर की कप्तानी में जीत का प्रतिशत 50 रहा, जो हाल के वर्षों में पाकिस्तान के किसी भी टेस्ट कप्तान से बेहतर है। अब एक बार फिर चयनकर्ताओं ने बाबर पर भरोसा जताया है। और उन्हें टीम को नई दिशा देने की जिम्मेदारी सौंपी है।