वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू मैच में ही बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, अब तक किसी भारतीय के साथ नहीं हुआ था ऐसा

Vaibhav Sooryavanshi Debut: वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार (4 जुलाई) को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए अपना बहुप्रतीक्षित डेब्यू किया. 15 साल और 99 दिन की उम्र में मैदान पर उतरते ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 37 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया. वह भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर बन गए. इस मैच में वह 14 रन बनाकर आउट हुए और टीम इंडिया का हार का सामना करना पड़ा.

वैभव के नाम मैंच में एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ. वह अपने डेब्यू टी20 मैच में स्टंप आउट होने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने. उन्होंने अपनी 10 गेंदों की पारी में 14 रन बनाए, जिसमें दो शानदार छक्के शामिल थे. विल जैक्स की गेंद पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वह स्टंप आउट हो गए.

 
 

इंग्लैंड ने जीती रोमांचक जंग

जैकब बेथेल के शानदार अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड ने शनिवार को मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत को 4 विकेट से हरा दिया. बेथेल ने मात्र 46 गेंदों में 76 रनों की कप्तानी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे. इस जीत के साथ मेजबान इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था.

अर्शदीप के दोहरे झटकों ने मचाया तहलका

191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी धारदार गेंदबाजी से शीर्ष क्रम को झकझोर दिया. अर्शदीप ने पारी की पहली ही गेंद पर फिल साल्ट को शून्य पर आउट किया और फिर उसी ओवर में कप्तान जोस बटलर को भी शून्य पर पवेलियन भेज दिया. इससे इंग्लैंड का स्कोर 1 रन पर 2 विकेट हो गया था.

ये भी पढ़ें:  अय्यर के नाम जुड़ा सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, कप्तानी में कोई नहीं देखना चाहेगा ऐसे दिन

ब्रुक और बेथेल ने पलटा मैच

शुरुआती झटकों के बाद हैरी ब्रुक और जैकब बेथेल ने जवाबी हमला शुरू किया. ब्रुक ने महज 12 गेंदों में 39 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिससे भारतीय गेंदबाज दबाव में आ गए. ब्रुक को अक्षर पटेल ने रिव्यू के बाद आउट किया, लेकिन तब तक उन्होंने टीम को संभाल लिया था. इसके बाद बेथेल ने टॉम बैंटन (39 रन) के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और भारतीय स्पिनरों के खिलाफ सकारात्मक बल्लेबाजी करते हुए जरूरी रन रेट को नियंत्रण में रखा.

ये भी पढ़ें: हार की हैट्रिक पर भड़के श्रेयस अय्यर, नाम लिए बिना इस खिलाड़ी पर फोड़ा ठीकरा

एक ओवर बना भारत की हार की वजह

मध्य ओवरों में भारत ने मैच पर पकड़ बनाने की कोशिश की जब अर्शदीप ने बैंटन को और वरुण चक्रवर्ती ने विल जैक्स (9 रन) को आउट किया. लेकिन मैच का पासा तब पलटा जब बेथेल ने रवि बिश्नोई के एक ओवर में 29 रन कूट डाले. बिश्नोई ने इस ओवर में दो नो-बॉल कीं, जिस पर बेथेल ने फ्री-हिट का फायदा उठाते हुए छक्के जड़े और अपना शानदार अर्धशतक पूरा कर मैच को पूरी तरह इंग्लैंड के पक्ष में कर दिया. मैच के अंतिम क्षणों में हर्षित राणा ने सैम करन को आउट किया, लेकिन बेथेल और जोफ्रा आर्चर ने 6 गेंद शेष रहते इंग्लैंड को जीत की दहलीज पार करा दी.