क्रिकेट वर्ल्ड सदमे में, अफगानिस्तान के 38 साल के गेंदबाज का दिल्ली में निधन, भारत के खिलाफ किया था ये कारनामा
![]()
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के लिए एक बेहद निराशाजनक खबर सामने आई है। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शापूर जदरान का आज यानि 7 जुलाई को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। जानकारी के अनुसार वह दिल्ली के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे और 'हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस' नामक एक दुर्लभ और जानलेवा बीमारी से जंग लड़ रहे थे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से उनके निधन की खबर साझा की गई है।
कहीं भी, कभी भी ब्रेकिंग न्यूज़ पाएं। अभी NBT ऐप डाउनलोड करें!
ACB ने दी जानकारी
शापूर जदरान उन खिलाड़ियों में से एक थे जो अफगानी टीम के शुरुआती सफर का हिस्सा रहे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से शापूर जदरान ने निधन पर शोक व्यक्त किया गया है। बोर्ड ने गेंदबाज के समर्पण का उल्लेख किया। बोर्ड ने पोस्ट में लिखा, 'अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जदरान के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त करता है। शापूर जदरान अफगानिस्तान क्रिकेट की नींव रखने वाले खिलाड़ियों में से एक थे। उनके समर्पण, जोश और अटूट प्रतिबद्धता ने हमारे देश में इस खेल के उत्थान और विकास में अहम भूमिका निभाई।'
जानलेवा बीमारी से हार गए जंग
शापुर जदरान पिछले कई महीनों से एचएलएच (HLH) नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके छोटे भाई घमई जदरान के अनुसार, पिछले साल अक्टूबर में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद अफगानिस्तान के डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भारत जाने की सलाह दी। राशिद खान और मोहम्मद नबी अपने पुराने साथी से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। जदरान की मौत की खबर क्रिकेट वर्ल्ड के लिए बड़ा सदमा है, सिर्फ 38 साल की उम्र में उन्हें दुनिया को अलविदा कह दिया।
भारत के खिलाफ किया था ये कारनामा
शापूर जदरान अफगानिस्तान के सबसे आइकॉनिक खिलाड़ियों में से एक रहे। टी20 वर्ल्ड कप 2012 में उन्होंने भारत के खिलाफ खेलते हुए ओपनर गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग को चलता किया था। गंभीर बोल्ड हुए थे, तो वहीं सहवाग को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट होना पड़ा था। इस मैच में उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 33 रन देकर 2 विकेट लिए।अफगानिस्तान के लिए शपूर जदरान ने 44 वनडे और 36 टी20 इंटरनेशनल खेले, जिसमें उन्होंने क्रमश: 43 और 37 विकेट लिए।
क्या आपका नाम आपकी तरक्की रोक रहा है? - अपना सही नाम जानें
नवभारत टाइम्स के साथ लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहें। सिटी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, बिज़नेस न्यूज़ और स्पोर्ट्स न्यूज़ की सभी ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरें पाएं। एंटरटेनमेंट न्यूज़, टीवी न्यूज़ और लाइफस्टाइल टिप्स के लिए भी नवभारत टाइम्स विजिट करें।