13 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2001 में आज ही के दिन अंतरिक्ष में क्षुद्रग्रह ‘इरोस’ पर पहला मानव रहित यान उतरा था। 2003 में 13 फरवरी के दिन ही यश चोपड़ा को दादासाहब फालके पुरस्कार मिला था। 2004 में आज ही के दिन भारतीय टीम ने क्वालालम्पुर में दसवीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था।

13 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2014 - चीन के कैली शहर में एक अवैध जुआ घर में विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गयी तथा 17 लोग घायल हो गये।
  • 2012 - आज ही के दिन यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने यूरोपीय वेगा रॉकेट का पहला लॉन्च यूरोप के स्पेसपोर्ट से करवाया था।
  • 2010- महाराष्ट्र के पुणे में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के नज़दीक बेकरी में शाम को हुए बम विस्फोट में पाँच महिलाओं और एक विदेशी नागरिक सहित नौ लोग मारे गए और 53 अन्य घायल हो गए।
  • 2009- रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव में 2009-10 के अंतरिम रेल बजट पेश किया। उत्तर प्रदेश विधान सभा ने वित्तीय वर्ष 2009-10 के लिए 12,094 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया।
  • 2008 - पाकिस्तान न कम दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइल ग़ज़नवी का सफल परीक्षण किया।
  • 2007 - 13 फरवरी के दिन ही उत्तर कोरिया परमाणु कार्यक्रम बंद करने पर सहमत हुआ था।
  • 2005 - आज ही के दिन इराक में सद्दाम हुसैन के बाद हुए पहले चुनाव में शिया इस्लामिक मोर्चे की जीत।
  • 2004 - आज ही के दिन भारतीय टीम ने क्वालालम्पुर में दसवीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था।
  • 2003 - 13 फरवरी के दिन ही यश चोपड़ा को दादासाहब फालके पुरस्कार मिला था।
  • 2002 - पर्ल अपहरण काण्ड का मुख्य अभियुक्त उमर शेख़ लाहौर में गिरफ़्तार, ईरान में हुई विमान दुर्घटना में 117 मरे।
  • 2001 - अंतरिक्ष में क्षुद्रग्रह 'इरोस' पर पहला मानव रहित यान उतरा।
    • मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में 6.6 तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम 400 लोगों की मौत हुई।
  • 2000 - बहुचर्चित पीनट्स कॉमिक पट्टी के सर्जक चार्ल्स शुल्ज का निधन।
  • 1991 - अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने बगदाद में अनेक बंकर नष्ट किए, जिसमें सैकड़ों सैनिक मारे गए।
  • 1990 - 13 फरवरी के दिन ही अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने जर्मनी को फिर से एकीकृत करने की सहमति दी थी।
  • 1989 - सोवियत सैनिक अफ़ग़ानिस्तान से हटने शुरू हुए।
  • 1988 - बांग्लादेश में राष्ट्रपति हुसैन मुहम्मद इरशाद को हटाने के लिए विपक्षी आंदोलनकारियों की मुहिम में सैकड़ों लोग घायल हुए।
  • 1984 - आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक का शुभारंभ किया था।
  • 1975 - 13 फरवरी के दिन ही तुर्की ने साइप्रस के उत्तरी भाग में अलग प्रशासन की स्थापना की थी।
  • 1974 - असंतुष्ट नोबेल विजेता अलेक्जेंडर सोलजेनिट्सिन को सोवियत संघ से निकाला गया।
  • 1966 - आज ही के दिन सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1961 -
    • द्वितीय विश्वयुद्ध में मित्र राष्ट्रों ने बुडापोस्ट पर कब्ज़ा किया।
    • सुरक्षा परिषद ने कांगों में गृहयुद्ध रोकने के लिए बल प्रयोग की स्वीकृति दी।
  • 1959 - 13 फरवरी के दिन ही बच्चों की पसंदीदा बार्बी डॉल की बिक्री शुरू हुई थी।
  • 1948 - आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आमरण अनशन शुरू किया था।
  • 1945 - सोवियत संघ ने जर्मनी के साथ 49 दिन तक चले युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर क़ब्ज़ा किया जिसमें एक लाख 59 हजार लोग मारे गये।
  • 1941 - जर्मनी में नाजियों ने डच यहूदी परिषद पर हमला किया।
  • 1931 - 13 फरवरी के दिन ही नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया था।
  • 1920 - आज ही के दिन अमेरिका में बेसबॉल की नीग्रो नेशनल लीग स्थापित हुई थी।
  • 1880 - थॉमस एडिसन ने एडिसन इफ़ैक्ट पुष्ट किया।
  • 1861 - नेपल्स के फ़्रांसीसी द्वितीय ने ग्यूसेपी गैरिबाल्डी के आगे हथियार डाले।
  • 1856 - ईस्ट इंडिया कम्पनी का लखनऊ सहित अवध पर भी कब्ज़ा।
  • 1820 - 13 फरवरी के दिन ही फ्रांसीसी तख्त के दावेदार डक की बेरी की हत्या कर दी गई थी।
  • 1795 - आज ही के दिन पहला स्टेट यूनिवर्सिटी उत्तरी कैरोलिना में खुला था।
  • 1788 - भारत में ज्यादतियों के लिए वारेन हेस्टिंग्स पर इंग्लैंड में मुकदमा चलाया गया।
  • 1739 - करनाल के युद्ध में नादिरशाह की फ़ौज ने मुग़ल शासक मुहम्मद शाह की सेना को हराया।
  • 1713 - दिल्ली के सुल्तान जहाँदारशाह की हत्या गला घोंट कर की गई।
  • 1693 - अमेरिका के वर्जीनिया में विलियम एंड मैरी कॉलेज खुला।
  • 1689 - विलियम और मैरी इंग्लैंड के संयुक्त शासक घोषित हुए।
  • 1688 - 13 फरवरी के दिन ही स्पेन ने पुर्तगाल को एक अलग राष्ट्र स्वीकार किया था।
  • 1633 -
    • इटली के खगोलशास्त्री गैलीलियो को रोम पहुँचने पर गिरफ़्तार कर लिया गया।
    • वैज्ञानिक गैलीलियो गैलीलि अपने मुकदमे के लिए रोम आए।
  • 1601 - लंदन में ईस्ट इंडिया कम्पनी की पहली यात्रा का नेतृत्व जान लैंकास्टर ने किया।
  • 1575 - फ्रांस के राजा हेनरी तृतीय का रेम्स में राज्याभिषेक।
  • 1542 - इंग्लैंड की रानी कैथरीन हवाई को मौत के घाट उतार दिया गया।

13 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1995 - वरुण भाटी - भारत के ऊँची कूद के खिलाड़ी हैं।
  • 1978 - आज ही के दिन भारतीय अभिनेता अश्मित पटेल का जन्म हुआ था।
  • 1959 - आज ही के दिन समकालीन कवि कमलेश भट्ट कमल का जन्म हुआ था।
  • 1958 - 13 फरवरी के दिन ही समकालीन कवयित्री रश्मि प्रभा का जन्म हुआ था।
  • 1945 - विनोद मेहरा - भारतीय सिनेमा के अभिनेता।
  • 1944 - आज ही के दिन भारतीय अभिनेता ओडूविल उन्नीकृष्णनन का जन्म हुआ था।
  • 1916 - 13 फरवरी के दिन ही भारतीय सेना के कमांडर जगजीत सिंह अरोड़ा का जन्म हुआ था।
  • 1915 - 13 फरवरी के दिन ही भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में से एक गोपाल प्रसाद व्यास का जन्म हुआ था।
  • 1911 - आज ही के दिन प्रसिद्ध शायर फैज अहमद फैज का जन्म हुआ था। 
  • 1879 - आज ही के दिन भारत कोकिला कहे जाने वाली तथा स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का जन्म हुआ था।

13 फ़रवरी को हुए निधन

  • 2024 - दत्ताजी राव गायकवाड़ - भारतीय क्रिकेटर थे।
  • 2020 - राजेन्द्र कुमार पचौरी - अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित प्रसिद्ध पर्यावरणविद थे।
  • 2016 - ओ. एन. वी. कुरुप - प्रसिद्ध मलयाली कवि और गीतकार थे।
  • 2015 - डॉ. तुलसीराम - दलित लेखन में अपना एक अलग स्थान रखने वाले साहित्यकार थे।
  • 2012 - अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान 'शहरयार' - उर्दू के मशहूर शायर थे।
  • 2008 - राजेंद्र नाथ - हिंदी सिनेमा के हास्य कलाकार थे।
  • 2000 - 13 फरवरी के दिन ही बहुचर्चित पीनट्स कॉमिक पट्टी के सर्जक चार्ल्स शुल्ज का निधन हुआ था।
  • 1988 - आज ही के दिन चीन के राष्ट्रपति चिंग चियांग कुमो का निधन हुआ था।
  • 1987 - 13 फरवरी के दिन ही भारतीय राजनीतिज्ञ एम. भक्तवत्सलम का निधन हो गया था।
  • 1976 - आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध तबला वादक अहमद जान थिरकवा का निधन हुआ था।
  • 1974 - उस्ताद अमीर ख़ाँ - भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक (जन्म- 1912)
  • 1964 - असित कुमार हाल्दार - कल्पनाशील, भाव-प्रवण आधुनिक चित्रकार थे।
  • 1918 - सर सुंदर लाल - प्रसिद्ध विधिवेत्ता और सार्वजनिक कार्यकर्ता थे।
  • 1832 - बुधु भगत - प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा 'लरका विद्रोह' के आरम्भकर्ता।

13 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • विश्व रेडियो दिवस
  • उत्पादकता सप्ताह

Share