One Line

Railway, UP Police, MP Police, Bank, UPSC और Govt. Jobs एग्जाम की तैयारी के लिए 11 फरवरी, 2025 के मुख्य करंट अफेयर्स इस प्रकार हैं:-

  1. फरवरी 2025 में एम्स नई दिल्ली में लॉन्च किए जाने वाले भारत के पहले स्वदेशी स्वचालित बायोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट रिग का नाम क्या है? – सृजनम
  2. हाल ही में भारत ने कितने गीगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया है? – 100 गीगावाट
  3. भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 (IEW’25) नई दिल्ली के यशोभूमि, द्वारका में कब आयोजित किया जाएगा? – 11-14 फरवरी, 2025
  4. राजनीतिक उथल-पुथल से जूझ रहे किस देश ने ‘ऑपरेशन डेविल हंट’ अभियान शुरू किया है? – बांग्लादेश
  5. ‘डोनेट ऑर्गन सेव लाइफ्स’ पहल का आयोजन किसके द्वारा किया  जा रहा है? – आईसीसी
  6. केन्द्रीय कैबिनेट ने सफाई कर्मचारी आयोग का कार्यकाल कितने वर्षों के लिए बढ़ा दिया है? – 3 वर्ष
  7. ओलंपिक ईस्पोर्ट्स गेम्स 2027 का आयोजन कहां किया जायेगा? –  रियाद (सऊदी अरब)
  8. खगोलविदों ने हाल ही में ज्ञात ब्रह्मांड में अब तक पाई गई सबसे बड़ी संरचना का पता लगाया है इसका नाम क्या है? – क्विपु (Quipu)
  9. मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने अपने वनडे डेब्यू पर किस टीम के खिलाफ 150 रन बनाए? – न्यूजीलैंड
  10. फरवरी 2025 में अमेरिका ने स्टील और एल्युमीनियम के आयात पर कितने प्रतिशत टैरिफ लगाए हैं? – 25%

Share