18 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1911 में आज ही के दिन भारत में विमान से पहली बार डाक पहुंचाने का काम हुआ था। 1971 में 18 फरवरी के दिन ही भारत ने अरवी सैटेलाइट स्टेशन के जरिये ब्रिटेन के साथ पहला उपग्रह संपर्क किया था।

18 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2014 - आज ही के दिन आंध्र प्रदेश का विभाजन कर तेलंगाना के रूप में देश के 29वें राज्य की स्थापना का प्रस्ताव लोकसभा में पारित किया गया था।
    • यूक्रेन की राजधानी कीव में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कम से कम 76 लोगों की मौत और सैंकड़ों लोग घायल।
  • 2009 - लोकसभा में केन्द्रीय विश्वविद्यालय विधेयक 2009 पेश हुआ।
  • 2008 -
    • भारतीय रिजर्व बैंक ने स्विस बैंक यूडीएक एजी को देश में कारोबार करने की अनुमति दी।
    • पाकिस्तान में बरसों के सैनिक शासन के बाद हुए चुनाव में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की 120 सीट पर जीत। नवाज शरीफ की पार्टी को 90 और निवर्तमान राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की पार्टी को 51 सीटें मिलीं।
  • 2007 - दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में बम धमाके में 68 लोग मारे गए।
  • 2006 -
    • फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति ने हमास के नेता इस्माइल हीनया को नई सरकार का गठन करने को कहा।
    • महाराष्ट्र के पोल्ट्री फ़ार्म में भारत का पहला फ़्लू केस दर्ज हुआ।
    • भारत व पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस आरम्भ।
  • 2003 - दक्षिण कोरिया के प्रमुख शहर ताएगु में एक मेट्रो ट्रेन में आग लग जाने से 134 लोग मारे गये।
  • 2002 - फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट की फ़ांसी की सज़ा को राष्ट्रपति ने उम्रक़ैद में बदला।
  • 2001 - एफबीआई एजेंट रॉबर्ट हैनसेन को सोवियत संघ के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोषी ठहराये जाने के बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गयी।
  • 1999 - भारत और बांग्लादेश के बीच बस सेवा पर समझौता हुआ।
    • सं.रा. अमेरिका हथियार निर्यातक देशों की सूची में प्रथम स्थान पर घोषित।
    • महाराष्ट्र के पोल्ट्री फ़ार्म में भारत का पहला फ़्लू केस दर्ज हुआ।
    • भारत व पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस आरम्भ।
  • 1998 - सी. सुब्रह्मण्यम को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए देश के इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया। वह 1964 से 1966 के बीच भारत के कृषि मंत्री रहे। हरित क्रांति में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
  • 1991 - आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने विक्टोरिया स्टेशन पर हुए विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली, जिसमें अनेक लोग हताहत हुए।
  • 1989 - आज ही के दिन अफ़ग़ान सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा की थी।
  • 1988 - बोरिस येल्तसिन सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो से हटा दिये गए।
  • 1983 - यू.एस. के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी लूट की ऐसी घटना हुई, जिसमें 13 लोग मारे गये।
  • 1979 - सहारा रेगिस्तान में पहली और अब तक के रिकार्ड में अंतिम बार हिमपात की घटना हुई।
    • अमेरिका ने भारत को 1664 करोड़ रुपये का चेक दिया जो कि दुनिया में सबसे बड़ी रकम का चेक माना जाता है।
  • 1977 - अमेरिकी अभिनेता एंडी डिवाइन की मृत्यु हो गई।
  • 1971 - आज ही के दिन भारत ने अरवी सैटेलाइट स्टेशन के जरिये ब्रिटेन के साथ पहला उपग्रह संपर्क किया था।
  • 1970 - फ़िलिपीन्स में युवकों ने अमेरिकी सैन्य अड्डों के विरोध में अमेरिकी दूतावास पर धावा बोला।
  • 1965 - द गांबिया युनाइटेड किंगडम के शासन से स्वतंत्र हुआ।
    • चीन द्वारा पाकिस्तान को 60 करोड़ डॉलर का ब्याजमुक्त कर्ज देने के समझौते पर दोनो देशों के प्रतिनिधियों ने कराची में दस्तख्त किए।
  • 1954 - 18 फरवरी के दिन ही पहले चर्च आफ साइंटोलॉजी की स्थापना लॉस एंजिलिस में की गई थी।
  • 1945 - द्वितीय विश्वयुद्ध में इवा जिमा के लिए लड़ाई शुरू हुई।
  • 1946 - आज ही के दिन मुंबई में रॉयल इंडियन नेवी (नौसेना) का विद्रोह हुआ था।
    • आज ही के दिन मुंबई में रॉयल इंडियन नेवी (नौसेना) का विद्रोह हुआ था।
  • 1943 - 18 फरवरी के दिन ही नाजी सेना ने व्हाइट रोज आंदोलन के सदस्यों को गिरफ्तार किया था।
  • 1941 - अमेरिका के गायक इमा थॉमस का जन्म हुआ।
  • 1930 - प्लूटो की खोज क्लाइड टॉमबा द्वारा की गई। इसे लंबे वक्त तक हमारे सौरमंडल का नौवां ग्रह माना गया, लेकिन बाद में इससे ग्रह का दर्जा वापस ले लिया गया।
  • 1915 - आज ही के दिन प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने इंग्लैंड की नाकेबन्दी की थी।
  • 1911 - 18 फरवरी के दिन ही विमान से पहली बार डाक पहुंचाने का काम भारत में हुआ था।
  • 1905 - आज ही के दिन श्यामजी कृष्णवर्मा ने इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में की थी।
  • 1900 - दक्षिण अफ़्रीकी युद्ध में पाई क्रोन्स ने ब्रिटिश फ़ौजों के सामने हथियार डाल दिए।
  • 1884 - चार्ल्स गोल्डेन के नेतृत्व में ब्रिटिश फ़ौजें सुडान पहुँची।
  • 1695 - फ़्रांसीसी खोजी ला सेले ने टेक्सास में बस्ती बसाई।
  • 1614 - जहांगीर ने मेवाड़ पर क़ब्ज़ा किया।

18 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 2002 - मनु भाकर - भारतीय महिला निशानेबाज़ हैं।
  • 1986 - आज ही के दिन भारतीय अभिनेत्री जिया माणेक का जन्म हुआ था।
  • 1962 - दमयंती बेशरा - महिला सशक्तिकरण के लिए आवाज उठाने वाली महिला हैं।
  • 1944 - गुरमीत बावा - प्रसिद्ध भारतीय पंजाबी गायिका थीं।
  • 1941 - 18 फरवरी के दिन ही अमेरिका के गायक इमा थॉमस का जन्म हुआ था।
  • 1933 - आज ही के दिन भारतीय हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक निम्मी का जन्म हुआ था।
  • 1927 - 18 फरवरी के दिन ही बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार ख़य्याम का जन्म हुआ था।
  • 1926 - नलिनी जयवंत - भारतीय सिनेमा की सुन्दर व प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक।
  • 1925 - आज ही के दिन साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हिंदी की कथाकार और निबंध लेखिका कृष्णा सोबती का जन्म हुआ था।
  • 1899 - 18 फरवरी के दिन स्वतंत्रता सेनानी जयनारायण व्यास का जन्म हुआ था।
  • 1894 - आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ रफ़ी अहमद क़िदवई का जन्म हुआ था।
  • 1883 - 18 फरवरी के दिन भारतीय क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा का जन्म हुआ था।
  • 1857 - मैक्स क्लिंजर - चित्रकला, शिल्पकला और खुदाई कला के जर्मन कलाकार थे।
  • 1836 - आज ही के दिन भारत के महान संत और स्वामी विवेकानन्द के गुरु रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी का जन्म हुआ था।
  • 1486 - चैतन्य महाप्रभु - भक्तिकाल के प्रमुख संतों में से एक थे।

18 फ़रवरी को हुए निधन

  • 2016 - आज ही के दिन पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक अब्दुल राशिद ख़ान का निधन हुआ था।
  • 1977 - 18 फरवरी के दिन ही अमेरिकी अभिनेता एंडी डिवाइन का निधन हुआ था।
  • 1961 - अनिल कुमार दास - भारतीय वैज्ञानिक तथा खगोलशास्त्री थे। वह कोडाइकनाल वेधशाला के निदेशक रहे थे।
  • 1546 - आज ही के दिन जर्मन धर्मसुधारक मार्टिन लूथर का निधन हुआ था।
  • 1405 - तैमूर लंग
  • 1294 - क़ुबलय ख़ान, मंगोल सेनापति
  • 1266 - मोहम्मद शाह - मामलुक साम्राज्य (गुलाम वंश) के आठवें सुल्तान नसीरुद्दीन।

18 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • उत्पादकता सप्ताह।


Share