20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2009 - आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाने की शुरुआत की थी।
  • 2008-
    • रक्षा सौदे में ऑफ़सेट नीति को मंज़ूरी मिली। भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में चार सरकारी बैंको ने प्राथमिकी ॠण दरों में 0.25.-0.50% तक कटौती की।
    • अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दावेदार बराम ओबामा ने अपनी नौवीं जीत दर्ज की।
  • 2007 - आज ही के दिन यूरोपीय संघ कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन को 2010 तक 20 प्रतिशत कम करने को सहमत हुआ था।
  • 2003 - ईरान में विमान दुर्घटना में 302 लोग मारे गये।
  • 2002 - काहिरा (मिस्र) में चलती ट्रेन में आग लगने से 373 मरे।
  • 2000 - भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी ने ब्रिटेन छोड़कर न्यूयार्क में बसने का निश्चय किया।
  • 2001 -
    • लिथुवानिया के राष्ट्रपति एडमकस भारत पहुँचे, दोनों देशों में तीन समझौते।
    • भाकपा के वरिष्ठ नेता इन्द्रजीत गुप्त का निधन।
  • 1999 -
    • भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा की।
    • दूरदर्शन पर खेल चैनल शुरू हुआ।
  • 1989 - आईआरए द्वारा किये गए एक घमाके में टर्नहिल में ब्रिटिश सेना की एक बैरक घ्वस्त।
  • 1988 - रियो डी जेनेरो में बाढ़ से 65 लोग मारे गये और एक अस्पताल के 100 से अधिक लोग लापता हुए।
  • 1987 -
    • हिमाचल प्रदेश भारतीय संघ का 24वाँ राज्य बनाया गया।
    • मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का क्रमश: 23वाँ एवं 24वाँ राज्य के रूप में उद्घाटन।
  • 1986 - आज ही के दिन हिमाचल प्रदेश भारतीय संघ का 24वां राज्य बनाया गया था।
  • 1982 - 20 फरवरी के दिन ही बिहार, उत्तर प्रदेश, और मध्य प्रदेश में कन्हार नदी जल पर समझौता हुआ था।
  • 1976 - मुंबई हाई में कच्चे तेल का व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन शुरू हुआ।
  • 1975 - मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की नेता निर्वाचित हुई।
  • 1968 - मुंबई के के.ई.एम. अस्पताल के डाक्टर पी.के. सेन ने हृदय प्रत्यारोपण का पहला आपरेशन किया।
  • 1965 - नासा द्वारा प्रक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा, फोटाे और ज़रूरी डेटा भेजे।
  • 1962 - आज ही के दिन जान एच ग्लेन अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री बने थे।
  • 1947 - 20 फरवरी के दिन ही ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को आज़ादी देने के बारे में घोषणा की थी।
  • 1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध में जापानी सैनिकों ने डच ईस्ट इंडीज में बाली पर हमला कर दिया।
  • 1940 - इंग्लैंड में दक्षिण अफ़्रीका में नए निवेशों पर लगी पाबंदियाँ उठा लेने की घोषणा की।
  • 1935 - आज ही के दिन कैरोलाइन मिकेल्सन अंटार्कटिक पहुंचने वाली पहली महिला बनीं थीं।
  • 1933 - एडॉल्फ़ हिटलर ने चुनावों में नाज़ी पार्टी को सहयोग देने के लिए गुप्त तौर पर जर्मन उद्योगपतियों से मुलाकात की।
  • 1873 - कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी ने सैन फ़्रांसिस्को में अपने पहले मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की।
  • 1872 - 20 फरवरी को ही न्यूयार्क शहर में  ‘मेट्रोपोलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट्स’ खुला था।
  • 1868 - आज ही के दिन ‘अमृत बाजार पत्रिका’का पहला सप्ताहिक अंक बांगाली में प्रकाशित हुआ था।
  • 1847 - 20 फरवरी के दिन ही राॅयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना हुई थी।
  • 1846 - आज ही के दिन लाहौर पर अंग्रेजों ने कब्जा किया था।
  • 1835 - कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।
  • 1833 - मिस्र के साथ युद्ध में तुर्की की मदद के लिए रूसी जहाज़ बास्फ़ोरस की खाड़ी में पहुँचे।
  • 1798 - लुई एलेक्जेंडर बर्थियर ने पोप पायस षष्ठम को पदच्युत किया।
  • 1547 - एडवर्ड षष्ठम का इंग्लैंड के शासक के पद पर वैस्टमिनिस्टर ऐबे में राज्याभिषेक हुआ।

20 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1976 - आज ही के दिन क्रिकेटर रोहन गवास्कर का जन्म हुआ था।
  • 1973 - 20 फरवरी के दिन ही भारतीय अभिनेता प्रियांशुर चटर्जी का जन्म हुआ था।
  • 1956 - आज ही के दिन भारतीय अभिनेता अनु कपूर का जन्म हुआ था।
  • 1955 - रघुवेंद्र तंवर - भारतीय साहित्यकार हैं।
  • 1947 - जयन्त कुमार मलैया - 'भारतीय जनता पार्टी' के नेता, मध्य प्रदेश।
  • 1946 - पंकज बिष्ट - हिन्दी साहित्य के प्रतिष्ठित पत्रकार, कहानीकार, उपन्यासकार व समालोचक है।
  • 1945 - अनु कपूर, भारतीय अभिनेता
  • 1936 - 20 फरवरी के दिन ही फ़ुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक जरनैल सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1935 - एन. जनार्दन रेड्डी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
  • 1932 - के. वी. सुबन्ना- प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार।
    • भबेन्द्र नाथ सैकिया - भारतीय उपन्यासकार, लघु कथा लेखक तथा फ़िल्म निर्देशक थे।
  • 1921 - आज ही के दिन भारतीय राजनेता राव वीरेन्द्र सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1909 - 20 फरवरी के दिन ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता अजय घोष का जन्म हुआ था।

20 फ़रवरी को हुए निधन

  • 2024 - अमीन सयानी - 'आवाज़ के जादूगर' और रेडियो के इतिहास में पहले जॉकी थे।
  • 2010 - आज ही के दिन संयुक्त राज्य अमेरिका के अलेक्सेंडर हेग का निधन हुआ था।
  • 1985 - आज ही के दिन हिंदी के प्रसिद्ध कवि और गांधीवादी विचारक भवानी प्रसाद मिश्र का निधन हुआ था।
  • 1972 - शिवनारायण श्रीवास्तव - हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार।
  • 1950 - 20 फरवरी के दिन ही स्वतंत्रता सेनानी शरत चन्द्र बोस का निधन हुआ था।
  • 1934 - स्वामी शिवानन्द - रामकृष्ण मिशन के दूसरे संघाध्यक्ष थे।
  • 1707 - औरंगज़ेब - मुग़ल शासक था।

20 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • अरुणाचल प्रदेश दिवस।
  • मिजोरम दिवस।
  • विश्व सामाजिक न्याय दिवस

Share