19 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1986 में आज ही के दिन भारत में पहली बार कम्प्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरुआत हुई थी। 2003 में 19 फरवरी के दिन ही संयुक्त अरब अमीरात ने दाऊद के भाई इक़बाल शेख और उसके सहयोगी एजाज पठान को भारत को सौंपा था।

19 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2012 - मैक्सिको के न्यूवो लियोन के जेल दंगे में 44 लोग मारे गये।
  • 2009- केन्द्र सरकार ने उस विधेयक को समाप्त करने का निर्णय किया जिसमें 47 उत्कृष्ट शैक्षिक संस्थानों को आरक्षण के दायरे से बाहर रखने की व्यवस्था की गई थी।
  • 2008-
    • संस्कृत कवि स्वामी श्रीरामभद्राचार्य को उनके महांकाव्य श्री भार्वराधवीयम के लिए वाचस्पति सम्मान प्रदान किया गया।
    • पाकिस्तान में हुए आम चुनाव में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को करारी शिकस्त मिली। फ़िदेल कास्त्रो ने क्यूबा के राष्ट्रपति का पद तथा सैन्य प्रमुख का पद छोड़ा।
  • 2007 -
    • भारत-बांग्लादेश में आतंकवाद का मुकाबला करने पर सहमति बनी।
    • गाड़ी नंबर 9001 अप अटारी स्पेशल समझौता एक्सप्रेस में विस्फोट के बाद लगी आग में 68 यात्री मारे गए।
  • 2006 में 19 फरवरी के दिन ही पाकिस्तान ने हत्फ द्वितीय (अब्दाली) मिसाइल का परीक्षण किया था।
  • 2004 - कीटनाशकों और औद्योगिक रसायनों पर प्रतिबंध लगाने वाली स्टॉकहोम संधि का विश्व के 50 से ज़्यादा देशों द्वारा अनुमोदन।
  • 2003 -
    • इंडोनेशिया की संसद ने जून 2004 में होने वाले आम चुनाव में हर पार्टी को 30 फीसदी टिकट महिला उम्मीदवार को देने संबंधी व्यवस्था दी।
    • संयुक्त अरब अमीरात ने दाऊद के भाई इक़बाल शेख़ व उसके सहयोगी एजाज पठान को भारत को सौंपा।
  • 2001 - ब्राजील की जेलों में दंगे, 8 मरे, 7000 लोगों को क़ैदियों ने बंधक बनाया, तालिबान लादेन के प्रत्यर्पण को तैयार।
  • 2000 में 19 फरवरी के दिन ही तुवालू संयुक्त राष्ट्र का 189वां सदस्य बना था।
  • 1999 में आज ही के दिन डेनमार्क के वैज्ञानिक डॉक्टर लेन वेस्टरगार्ड ने वाशिंगटन में प्रकाश की गति धीमी करने में सफलता पाई थी।
  • 1997 - चीनी राजनीति के शिखर पुरुष देंग थ्याओं फिंग का निधन।
  • 1993 में 19 फरवरी के दिन ही हैतो के पास समुद्र में एक जहाज़ डूबने से लगभग 1,500 यात्रियों की जान गई थी।
  • 1991 - प्रदर्शनकारियों ने रोमानिया के राष्ट्रपति इयान इलूफू के इस्तीफ़े की मांग की।
  • 1989 - लेबनान में गृहयुद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से मुस्लिम और ईसाई नेता अरब लीग से बातचीत करने कुवैत गए।
  • 1986 में आज ही के दिन भारत में पहली बार कम्प्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरुआत हुई थी।
  • 1978 - प्रसिद्ध गायक पंकज मलिक का निधन हुआ।
  • 1963 में 19 फरवरी के दिन ही सोवियत संघ क्यूबा से अपने काफी सैनिक हटाने के बारे में सहमत हुआ था।
  • 1959 - साइप्रस की स्वतंत्रता के बारे में यूनान, तुर्की और ब्रिटेन के बीच एक समझौता हुआ।
  • 1942 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उत्तरी ऑस्ट्रेलियाई शहर डार्विन पर जापानी लड़ाकू विमानों के हमले में 243 लोग मारे गए।
  • 1891 - अमृत बाज़ार पत्रिका का प्रकाशन दैनिक के रूप में हुआ।
  • 1878 में 19 फरवरी के दिन ही थॉमस एडीसन ने फोनोग्राफ का पेटेंट कराया था।
  • 1807 में आज ही के दिन तुर्की के साथ युद्ध में रूस को मदद देने ब्रिटिश सैनिक पहुंचे थे।
  • 1719 - मुग़ल शासक फर्रुख सियर की हत्या।
  • 1674 - ब्रिटिश फ़ौजें डच युद्ध से हट गईं।
  • 1630 - शिवाजी का जन्म जुन्नेर में हुआ।
  • 1618 - वेनिस शांति संधि के तहत वेनिस और आस्ट्रेलिया का युद्ध समाप्त हुआ।
  • 1570 - फ़्रांसीसी सेना की मदद से एंजाऊ के ड्यूक ने दक्षिणी नीदरलैंड पर हमला किया।
  • 1389 - दिल्ली के सुल्तान गयासुद्दीन तुग़लक़ द्वितीय की हत्या हुई।

19 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1964 सोनू वालिया - फ़िल्म अभिनेत्री
  • 1960 राजीव कुमार - भारत के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।
  • 1949 में आज ही के दिन वैज्ञानिक पी बलराम का जन्म हुआ था।
  • 1930 में 19 फरवरी के दिन ही दक्षिण भारतीय फ़िल्म निर्देशक के विश्वनाथ का जन्म हुआ था।
  • 1925 में आज ही के दिन भारत के सुप्रसिद्ध शिल्पकार राम वी. सुतार का जन्म हुआ था।
  • 1922 में 19 फरवरी के दिन ही भारतीय राजनीतिज्ञ बेअंत सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1900 में आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ बलवंतराय मेहता का जन्म हुआ था।
  • 1898 - गोकुलभाई भट्ट - राजस्थान के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा समाज सेवक।
  • 1892 - इंदिरा राजे - बड़ौदा की राजकुमारी थीं।
  • 1717 - डेविड गैरिक - अंग्रेज़ अभिनेता तथा मंच संचालक थे।
  • 1630 में 19 फरवरी के दिन ही मराठा साम्राज्य के पहले शासक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म जुन्नर में हुआ था।
  • 1473 में आज ही के दिन प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस का जन्म हुआ था।

19 फ़रवरी को हुए निधन

  • 2019 - नामवर सिंह - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि और प्रमुख समकालीन आलोचक।
  • 2017 - अल्तमस कबीर - भारत के भूतपूर्व 39वें मुख्य न्यायाधीश थे।
  • 2016 में आज ही के दिन संयुक्त राज्य अमेरिका के उपन्यासकार हार्पर ली का निधन हुआ था।
  • 2010 में 19 फरवरी के दिन ही फिल्म अभिनेता निर्मल पांडे का निधन हुआ था।
  • 1999 - ख़ुमार बाराबंकवी - भारतीय शायर थे। उनका वास्तविक नाम मोहम्मद हैदर ख़ान था।
  • 1992 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार नारायण श्रीधर बेन्द्रे का निधन हुआ था।
  • 1978 - पंकज मलिक - बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता।
  • 1956 में 19 फरवरी के दिन ही भारत के प्रसिद्ध विद्वान, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त नरेन्द्र देव का निधन हुआ था।
  • 1915 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले का निधन हुआ था।
  • 1895 में 19 फरवरी के दिन ही हिंदी के जाने माने प्रकाशक मुंशी नवलकिशोर का निधन हुआ था।

Share