29 नवंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1899 में आज ही के दिन स्पेनिश फुटबाल क्लब FC बार्सिलोना का गठन हुआ था। 1999 में आज ही के दिन महाराष्ट्र के नारायण गांव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला था। 1989 में 29 नवंबर को ही तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इस्तीफा दिया था।
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 29 नवंबर वर्ष का 333 वाँ (लीप वर्ष में यह 334 वाँ) दिन है। साल में अभी और 32 दिन शेष हैं।
29 नवंबर का इतिहास (29 November Ka Itihas) इस प्रकार है:
- 2012 - संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलीस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक राज्य का दर्जा दिया।
- 2008 -
- 60 घंटे आपरेशन के बाद कमांडो ने मुम्बई को आतंकियों से मुक्त कराया।
- भारतीय मुक्केबाज़ मैरीकॉम ने पाँचवी महिला एआईबीए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीती।
- 2007 - जनरल अशरफ़ परवेज कियानी ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की कमान सम्भाली। परवेज मुशर्रफ़ ने असैनिक राष्ट्रपति के रूप में अगले पाँच वर्ष के लिए शपथ ग्रहण की।
- 2006 में 29 नवंबर को ही पाकिस्तान ने मध्यम दूरी वाली मिसाइल ‘हत्फ़-4’ की सफल टेस्टिंग की थी।
- 2005 -
- आज ही के दिन तक तक बाबूलाल गौर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।
- शिवराज सिंह चौहान - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन।
- 2004 - आसियान देशों ने चीन के साथ व्यापार के समझौते को अंतिम रूप प्रदान किया।
- 2001 - अफ़ग़ान गुट अंतरिम परिषद पर राजी हुए।
- 1999 में 29 नवंबर के दिन ही महाराष्ट्र के नारायण गांव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला था।
- 1998 - कर्नल कुरु बातासयाल के नेतृत्व में भारतीय सैन्य दस्ते ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सेना यूनीफ़िष में नार्वे के दस्ते का स्थान ग्रहण किया।
- 1990 में आज ही के दिन अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज ने युद्ध टालने के लिए अमरीकी-इराक बैठक का प्रस्ताव रखा था।
- 1989 में 29 नवंबर के दिन ही तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इस्तीफा दिया था।
- 1987 - कोरियाई विमान फ्लाइट 858 में थाईलैंड-म्यांमार की सीमा के पास विस्फोट में 115 लोगों की मौत।
- 1970 में आज ही के दिन 100 फीसदी ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य हरियाणा बना था।
- 1961 में 29 नवंबर के दिन ही दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन भारत आए थे।
- 1949 - पूर्वी जर्मनी में यूरेनियम खदान में विस्फोट से 3700 लोग मरे।
- 1947 -
- आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलिस्तीन को अरब और यहूदियों के बीच बांटने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
- भारतीय उपमहाद्वीप का विभाजन होने पर निज़ाम ने भारत में शामिल होने की अपेक्षा स्वतंत्र रहना चाहा।
- 1944 - अलबानिया को नाजी कब्जे से छुड़ाया गया।
- 1916 में 29 नवंबर के दिन ही अमेरिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की थी।
- 1899 में आज ही के दिन स्पेनिश फुटबाल क्लब FC बार्सिलोना का गठन हुआ था।
- 1889 - बेंगळूरू के लालबाग़ गार्डन में 'ग्लास हाउस' की आधारशिला रखी गई।
- 1870 में 29 नवंबर के दिन ही ब्रिटेन में आवश्यक शिक्षा कानून लागू हुआ था।
- 1830 में आज ही के दिन पोलैंड में रूस के शासन के खिलाफ विद्रोह शुरू हुआ था।
- 1775 - सर जेम्स जे ने अदृश्य स्याही का अविष्कार किया।
- 1759 - दिल्ली के बादशाह आलमगीर द्वितीय की हत्या।
- 1516 - फ्रांस और स्विट्जरलैंड ने फ्रेईबर्ग के शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।
29 नवंबर का इतिहास (29 November Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
- 1935 में आज ही के दिन परमवीर चक्र से सम्मानित गुरबचन सिंह सालारिया का जन्म हुआ था।
- 1913 में 29 नवंबर के दिन ही ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर अली सरदार जाफ़री का जन्म हुआ था।
- 1869 में आज ही के दिन अपने सेवा कार्यों के लिए प्रसिद्ध भारतीय ठक्कर बाप्पा का जन्म हुआ था।
29 नवंबर को हुए निधन
- 2015 में आज ही के दिन अमेरिकी समाजशास्त्री और शिक्षाविद ओटो न्यूमैन का निधन हुआ था।
- 2011 में 29 नवंबर के दिन ही असमिया की ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता लेखिका इंदिरा गोस्वामी का निधन हुआ था।
- 2008 - छबीलदास मेहता - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा गुजरात के नौंवे मुख्यमंत्री थे।
- 2002 में आज ही के दिन कवि और समाचार प्रसारक ओंकारनाथ श्रीवास्तव का निधन हुआ था।
- 2010 - इंदिरा गोस्वामी - असमिया साहित्य की सशक्त हस्ताक्षर थीं।
- 1993 - जे. आर. डी. टाटा - आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में जे. आर. डी. टाटा का नाम सर्वोपरि है।
- 1909 - प्रसिद्ध बंगला इतिहासकार रोमेश चन्द्र दत्त।
- 1759 - आलमगीर द्वितीय - 16वाँ मुग़ल बादशाह था, जिसने 1754 से 1759 ई. तक राज्य किया।