7 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1995 में आज ही के दिन भारत ने संचार उपग्रह इनसेट-2सी का प्रक्षेपण किया था। 2001 में 7 दिसंबर के दिन ही विक्रमसिंघे श्रीलंका के प्रधानमंत्री नियुक्त हुए थे। 2002 में आज ही के दिन तुर्की की आजरा अनिन मिस वर्ल्ड बनीं थीं।

7 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2009 - डेनमार्क के कोपेनहेगन में जलवायु शिखर सम्मेलन शुरू।
  • 2008 - 
    • हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने चन्द्रमोहन को मुख्यमंत्री पद से बर्ख़ास्त किया।
    • भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने जापान टूर का ख़िताब जीता।
  • 2007 - यूरोप की कोलम्बर प्रयोगशाल को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचाने वाली अटलांटिस की बहुप्रतीक्षित उड़ान तकनीकि कारणों से स्थगित।
  • 2004 - हामिद करजई ने अफ़ग़ानिस्तान के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
  • 2003 - रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर आसीन
  • 2002 - 
    • तुर्की की आजरा अनिन मिस वर्ल्ड 2002 बनीं।
    • कश्मीर में अलगाववादी हिंसा में आठ मुस्लिम विद्रोहियों सहित 14 लोग मारे गए।
  • 2001 - कंधार में तालिबान ने हथियार डाले, विक्रमसिंघे श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 1995 - 
    • दक्षिण एशिया वरीयता व्यापार समझौता (साप्टा) प्रभावी।
    • भारत ने संचार उपग्रह इनसेट-2सी का प्रक्षेपण किया।
  • 1995 में आज ही के दिन अमेरिकी स्पेश एजेंसी नासा का अंतरिक्ष यान गैलीलियो बृहस्पति पहुंच गया था।
  • 1992 में आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीकी धरती पर पहली बार कोई वनडे मैच खेला गया था।
  • 1988 - अर्मेनिया में 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 25 हजार लोगों की मौत, लाखों बेघर।
  • 1983 - मैड्रिड एयरपोर्ट पर दो जेट विमानों के आपस में टकराने से 93 की मौत।
  • 1972 - अमेरिका ने चंद्रमा के लिये अपने अभियान के तहत अपोलो 17 का प्रक्षेपण किया।
  • 1970 - पश्चिम जर्मनी और पोलैंड के बीच संबंध सामान्य हुए।
  • 1949 से आज के दिन ही भारतीय सशस्‍त्र बल फ्लैग डे मनाया जाता है।
  • 1944 - जनरल रादेस्कू ने रोमानिया में सरकार का गठन किया।
  • 1941 - जापानी विमानों ने हवाई स्थित पर्ल हार्बर में अमेरिकी बेड़े पर हमला किया जिसमें 2043 लोग मारे गये।
  • 1936 में आज ही के दिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जैक फ्लिंगटन लगातार चार टेस्ट पारियों में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने थे।
  • 1917 में 7 दिसंबर को ही अमेरिका प्रथम विश्व युद्ध का हिस्सा बना और उसने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमला किया था।
  • 1856 - देश में पहली बार आधिकारिक रूप से ‘हिंदू विधवा’ का विवाह कराया गया।
  • 1825 - भाप से चलने वाला पहला जहाज ‘इंटरप्राइज’ कोलकाता पहुंचा।

7 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1954 - अर्जुन राम मेघवाल - एक भारतीय राजनेता हैं।
  • 1924 - मारियो सोरेस - पुर्तग़ाल के पूर्व राष्ट्रपति
  • 1889 - राधाकमल मुखर्जी - आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान।
  • 1887 - गोविन्द सिंह राठौड़ - भारत के जाबांज सैनिकों में से एक थे।
  • 1879 - जतीन्द्रनाथ मुखर्जी - भारतीय क्रांतिकारी थे।

7 दिसंबर को हुए निधन

  • 2019 - स्वयं प्रकाश - हिंदी साहित्यकार थे।
  • 2016 - चो रामस्वामी - भारतीय अभिनेता, हास्य कलाकार, राजनीतिक व्यंग्यकार, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और अधिवक्ता थे।
  • 2003 - बेगम आबिदा अहमद - भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी।
  • 1977 - दीप नारायण सिंह - बिहार के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे
  • 1782 - हैदर अली - 18वीं शताब्दी के मध्य एक वीर योद्धा था, जो अपनी योग्यता और क़ाबलियत के बल पर मैसूर का शासक बन गया।

7 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • सशस्त्र सेना झंडा दिवस

Share