हरमन-शेफाली की मेहनत पर फिरा पानी, साउथ अफ्रीका ने भारत को 9 विकेट से हराया

नई दिल्ली: पांच टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से हरा दिया. भारत पर इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने 3-0 से सीरीज पर अजेय बढ़त बना ली है. मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारी से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 16.3 ओवर में ही 1 विकेट गंवाकर 193 रन बना लिए.