Virat Kohli से नाता टूटते ही रेस्टोरेंट बंद, किराया नहीं चुकाने की बात निकली झूठी; सामने आई सच्चाई

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli Breaks ties with Restaurant: आरसीबी के स्टार बैटर विराट कोहली के नाम से जुड़ा बेंगलुरु का मशहूर रेस्टोरेंट 'One8 Commune' आउटलेट बंद हो चुका है।

इस आउटलेट पर कोर्ट के आदेश के बाद ताला लटका दिया गया, लेकिन कुछ ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई, जिसमें बताया जा रहा था कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास स्थित इस प्राइम लोकेशन वाले रेस्टोरेंट को भारी कर्ज और किराया नहीं चुकाने की वजह से बंद कर दिया गया है, लेकिन इसकी सच्चाई ये नहीं है।

'One8 Commune' ने अब इस पर आधिकारिक बयान जारी किया है और बताया है कि उनके आउटलेट के बंद होने से जुड़ी परिस्थितियों को गलत तरीके से पेश किया गया। 

Virat Kohli के नाम से जुड़े रेस्टोरेंट की सच्चाई

'वन8 कम्यून' ने साफ किया,

"हमारा आउटलेट बिल्डिंग के नियम और सरकारी परमिशन से जुड़ी दिक्कतों की वजह से बंद किया गया है। ये कहना बिल्कुल गलत है कि हमने कोई पेमेंट नहीं किया या हमारा कोई पैसा बकाया है। ऐसी कोई बात नहीं है। बिल्डिंग के मालिक को ये सारे नियम पूरे करने थे, लेकिन उन्होंने नहीं किए। इसी वजह से हमें ये जगह बंद करनी पड़ी। हम मीडिया से निवेदन करते हैं कि सही जानकारी ही दिखाएं। one8 Commune हमेशा अच्छी क्वालिटी और ईमानदारी से काम करता है। हमारे ग्राहकों और पार्टनर्स के सपोर्ट के लिए धन्यवाद।"

झूठी अफवाहें फैली गई

दरअसल, विराट कोहली ने 'One8 Commune' से न सिर्फ अपनी साझेदारी खत्म की, बल्कि अपने ब्रांड 'One8' का नाम भी इस आउटलेट से हटा लिया है। चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास स्थित इस प्राइम लोकेशन वाले रेस्टोरेंट को लेकर शहर की सिविल कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।

इस रेस्टोरेंट को लेकर ये रिपोर्ट्स सामने आई कि रेस्टोरेंट का संचालन करने वाली कंपनी 'ट्रियो हिल्स हॉस्पिटलिटी' ने पिछले 6 महीनों से किराया नहीं चुकाया था। किराए के अलावा मेंटेनेंस चार्ज और रेवेन्यू शेयर का पैसा भी बकाया था, जो कुल मिलाकर 2 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा। बिल्डिंग मालिक की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आदेश दिया कि जब तक सारा बकाया नहीं चुकाया जाता, तब तक रेस्टोरेंट बंद रहेगा।

लेकिन इस रिपोर्ट को 'वन8 कम्यून' ने गलत बता दिया है।

'One8 Commune' का आधिकारिक बयान

बता दें कि ये आउटलेट पहले भी नियमों के उल्लंघन को लेकर विवादों में रहा था। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका ने फायर सेफ्टी और अन्य नियमों को लेकर कई बार नोटिस जारी किए थे। सूत्रों के मुताबिक, इन्हीं मुद्दों और बार-बार की शिकायतों के चलते कोहली ने खुद को इस प्रोजेक्ट से दूर कर लिया। बताया जा रहा है कि ब्रांड वैल्यू गिरने और ग्राहकों की संख्या कम होने से बिजनेस पर बहुत असर पड़ा, जिससे लगातार नुकसान बढ़ता गया। 

क्या है वन9 कम्यून?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वन9 कम्यून विराट कोहली द्वारा स्थापित एक प्रीमियम रेस्टोरेंट और बार सीरीज है। यह ब्रांड दिल्ली (एयरोसिटी), गुरुग्राम, पुणे, कोलकाता, नोएडा, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में स्थित है और ये जगह शानदार माहौल और जीवंत सामुदायिक भोजन के लिए जानी जाती है। 

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Orange Cap: अभिषेक शर्मा का 'जलवा', क्लासेन को पछाड़ पहनी ऑरेंज कैप; टॉप-5 की दहलीज पर ईशान किशन

यह भी पढ़ें- Virat Kohli की 'लाइक कॉन्ट्रोवर्सी' में आया नया ट्विस्ट, अब क्रिकेटर की एक्स गर्लफ्रेंड ने दिया रिएक्शन