7 डिब्बे और सिर्फ 20 यात्री...दुनिया की इकलौती 7 स्टार ट्रेन, जिसमें पैसे से नहीं किस्मत से मिलती है टिकट, करोड़पति भी रह जाते मुंह ताकते
![]()
World Most Luxurious Train: दुनियाभर में रेल सफर के साथ कई जाने-आनजाने रिकॉर्ड बने हुए हैं. कोई रफ्तार की वजह से तो कोई टिकट की कीमतों और सुविधाओं की वजह से रिकॉर्ड बना रहा है. आज जिस ट्रेन के बारे में हम बता रहे हैं, वो दुनिया की इकलौता सेवन स्टार ट्रेन है, जो सिर्फ 20 यात्रियों के साथ दौड़ती है. इस ट्रेन की सुविधाओं से लेकर उसका टिकट किराया आपके होश उड़ा देगा. चाहे आप करोड़पति ही क्यों ना हो, इस ट्रेन में सफर करना इतना आसान नहीं है. इस ट्रेन की टिकट पाना आपसे के लिए पैसों का खेल नहीं बल्कि किस्मत की बात है.
दुनिया की इकलौती 7 स्टार ट्रेन
जापान के क्यूशू (Kyushu) में चलने वाली ये ट्रेन बेहद खास है. यह क्यूशू इलाके के 7 मुख्य जगहों को जोड़ती है. फुकुओका, सागा, नागासाकी, कुमामोटो, ओइता, मियाजाकी और कागोशिमा से होकर गुजरने वाली इस ट्रेन को बनाने में 165 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. साल 2013 से दौड़ने वाली ट्रेन में सफर कर पाना सबके लिए मुमकिन नहीं है.
सिर्फ 7 बोगी और 20 यात्री
जापान की 7 स्टार्स ट्रेन में सिर्फ 7 डिब्बे है. इन बोगी और कोच को बनाने में पानी की तरह पैसा बहाया गया है. साल 2013 में बनकर तैयार हुई यह ट्रेन यात्रियों को सफर के दौरान शाही खानपान और इंतजाम का आनंद देती है. 7 इलाकों से गुजरने वाली 7 कोच वाली ट्रेन का नाम भी इसलिए सेवन स्टार्स इन क्यूशू रखा गया.
एशिया की सबसे लग्जरी ट्रेन
एशिया की सबसे लक्जरियश ट्रेन का खिताब भी इसी के नाम है. मार्डर्न वुडी इंटीरियर, शाही डेकोरेशन, खाने पीने का शाही इंतजाम, बार के अलावा ट्रेन में सफर के दौरान लाइव म्यूजिकल इंटरटेनमेंट का अरेंजमेंट होता है. ट्रेन में 12 स्टैंडर्ड सुइट्स और 2 डीलक्स सुइट्स हैं, जहां यात्रियों की खातिरदारी राजा-महाराजाओं की तरह की जाती है.
ट्रेन में टिकट मिल पाना आसान नहीं
इस ट्रेन में एक साथ 20 यात्री ही सफर कर सकते हैं. ट्रेन को सफर पूरा करने में 3 से 4 दिन का वक्त लगता है. चूंकि सीटें इतनी कम होती है कि टिकटों के लिए लॉटरी सिस्टम रखी जाती है. भले ही आप करोड़पति हो, लेकिन जरूरी नहीं है कि आपको इस ट्रेन में टिकट मिल ही जाएगा. अगर लॉटरी में आप टिकट जीतते हैं तो ही आपको इस ट्रेन में सफर करने का मौका मिलेगा.
कितना है टिकट का किराया
इस ट्रेन से सफर के लिए साल में सिर्फ दो बार लॉटरी खुलती है. दो टूर पैकेज ऑफर किए जाते हैं. 4 दिन/ 3 रात ट्रिप या फिर 2 दिन/ 1 रात ट्रिप के तहत आप टिकट बुक कर सकते हैं. किराए की बात करें तो ये 3,500 डॉलर से लेकर 11,000 डॉलर प्रति यात्री है. भारतीय करेंसी में देखें तो इस ट्रेन में सफर करने के लिए आपको करीब 10,27,955 रुपये खर्च करना होगा.
पढ़ें- रेलवे की सबसे भीड़भाड़ वाली ट्रेन, एक सीट के लिए 4 दावेदार, 700KM के सफर में लगाती है 17 घंटे फिर भी टिकट की मारामारी