दलीप ट्रॉफी इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 विकेटकीपर, ईशान किशन बने नंबर-1

ईशान किशन ने चेन्नई में साउथ जोन के खिलाफ 2026 दिलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन के लिए शानदार दोहरा शतक जड़कर अपने फर्स्ट-क्लास करियर की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक खेली. ईस्ट जोन के कप्तान ने 270 गेंदों में 200 रन पूरे किए और 250 बनाए, जिससे उनकी टीम खिताबी मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंच गई. ऐसा कर ईशान किशन ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज दलीप ट्रॉफी में 250 रन की पारी खेलने वाले पहले बैटर बन गए हैं.

इससे पहले किसी विकेटकीपर ने दलीप ट्रॉफी में 217 रन की पारी खेली थी जो नमन ओझा ने 2014 में नॉर्थ जोन के खिलाफ खेली थी. इसके अलावा 31 साल में यह पहली बार हुआ जब दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की ओर से किसी विकेटकीपर बल्लेबाज ने दोहरा शतक जमाने का कमाल किया है. इससे पहले 1995 में सबा करीम ने ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए दलीप ट्रॉफी में दोहरा शतक जमाया था. 

दलीप ट्रॉफी में विकेटकीपर-बल्लेबाजों की ओर से बनाए गए सबसे ज्यादा रन

विकेटकीपर बैटर     टीम     रन Vs वेन्यू समय
ईशान किशन ईस्ट जोन     250* साउथ जोन चेन्नई 2026
नमन ओझा सेंट्रल जोन 217 नॉर्थ जोन मोहाली 2014
विजय यादव नॉर्थ जोन 201 साउथ जोन सूरत 1992
सबा करीम ईस्ट जोन 200* वेस्ट जोन नागपुर 1995
नारायण जगदीशन साउथ जोन 197 नॉर्थ जोन बेंगलुरु  2025

बता दें कि यह दोहरा शतक इसलिए भी खास था क्योंकि यह ईशान किशन का पहला फर्स्ट-क्लास दोहरा शतक है. इसके साथ ही वह दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले ईस्ट जोन के पहले बल्लेबाज और पहले विकेटकीपर भी बन गए. इस दौरान उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल में ईस्ट जोन और विकेटकीपर-बल्लेबाज़ो के लिए नए रिकॉर्ड बनाते हुए ऋद्धिमान साहा के 170 और दिनेश कार्तिक के 183 रनों के स्कोर को पीछे छोड़ दिया. इसके साथ-साथ किशन टूर्नामेंट के 65 साल के इतिहास में फाइनल मैच में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं, टूर्नामेंट के शानदार इतिहास में इससे पहले यह कारनामा सिर्फ अंशुमान गायकवाड़ ने किया था.

ईशान किशन की कप्तानी वाली इस पारी ने ईस्ट जोन को एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की और भारतीय टेस्ट टीम में उनकी वापसी की दावेदारी को मजबूत किया.उनकी यह यादगार पारी दलीप ट्रॉफी फाइनल के इतिहास के सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक के तौर पर याद की जाएगी. 

इमोशनल होकर बनाया जश्न

जब ईशान ने अपना दोहरा शतक पूरा किया तो उन्होंने काफी शांत रहकर इसका जश्न मनाया, उनके चेहरे पर जो संयमता थी उसे देखकर समझा जा सकता है कि उन्होंने इसके लिए कितनी मेहनत की है, एक समय ईशान टीम इंडिया से बाहर हो गए थे लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाकर एक बार फिर उन्होंने टीम इंडिया में वापसी की. 

ये भी पढ़ें- नंबर 4 पर ईशान किशन, नंबर 1 पर रमन लांबा, दलीप ट्रॉफी फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज

ये भी पढ़ें- ईशान किशन ने रचा इतिहास, दलीप ट्रॉफी फाइनल में 150+ रन ठोकने वाले बल्लेबाज, किसने खेली सबसे बड़ी पारी?

ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा-वैभव सूर्यवंशी ओपनर, ईशान किशन नंबर 6 पर, अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

ये भी पढ़ें- 92.97m वाले अरशद टॉप पर, 92.62m के साथ पथिरागे पीछे, नीरज को झटका, एशिया के 5 सबसे बेहतरीन जैवलिन थ्रोअर