Bigg Boss 20: बादशाह से तलाक पर Isha Rikhi को Salman Khan ने दी बड़ी सलाह, बोले- "उसने आपको दुख पहुंचाया..."

Salman Khan Advise To isha Rikhi: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का धमाकेदार अंदाज में आगाज हो चुका है। 6 सितंबर यानी बीती रात से बिग बॉस शुरू हुआ, जिसमें सलमान खान के सामने 18 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली। इस शो में टीवी, पंजाबी, भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों के साथ साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स भी शामिल हुए हैं। इस शो में पंजाबी एक्ट्रेस और रैपर बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी (Isha Rikhi) ने भी एंट्री मारी है, लेकिन शो में जाने से पहले ईशा को सलमान खान से ब्रेकअप पर एक खास सलाह मिली है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Premier Reaction: दर्शकों की उम्मीदों पर फिरा पानी, मैरी कोम सहित इन सदस्यों की हरकतें देख पकड़ा सिर

सलमान खान के सामने रो पड़ीं ईशा रिखी

बिग बॉस 20 के मंच पर ईशा रिखी ने शानदार एंट्री की। वह अपनी जिंदगी के एक्सपीरिंस को याद करते हुए स्टेज पर आईं। इस मौके पर उन्होंने अपना दर्द सलमान खान के सामने बयां किया। उन्होंने बताया कि बादशाह के साथ जिंदगी के खराब अनुभव ने उन्हें तोड़ दिया है। ईशा रिखी ने कहा, 'मैंने शादी करने और अपना घर बसाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन जिंदगी के कुछ अनुभव आपको हमेशा के लिए बदल देते हैं. जब किसी खास रिश्ते में आपका भरोसा टूटता है, तो एक वक्त ऐसा आता है जब आप खुद में ही कमियां ढूंढने लगते हैं। मेरे साथ जो भी हुआ, मैं उस पर अब कोई बात नहीं करना चाहती। मुझे तो एहसास ही नहीं हुआ कि कब मैं अपनी ही जिंदगी की कहानी में एक साइड कैरेक्टर बनकर रह गई। पर फिर भी, मुझे अपने किसी फैसले का कोई पछतावा नहीं है।’ टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में Amrapali Dubey ने की धमाकेदार एंट्री, Salman Khan से बताया कैसा चाहिए लाइफ पार्टन

सलमान खान ने ईशा रिखी को दी सलाह

ईशा रिखी ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, ‘मैं ‘बिग बॉस’ के मंच पर इसलिए आई हूं ताकि उस अतीत के साए से बाहर निकलकर अपनी एक अलग पहचान बना सकूं। मैं चाहती हूं कि लोग असली ईशा को जानें।’ ईशा की बातें सुनकर सलमान खान भी काफी सीरियस हो जाते हैं और इस मौके पर वह एक्ट्रेस को सलाह देते हैं कि उन्हें सब कुछ भूलकर आगे बढ़ जाना चाहिए। सलमान माहौल को हलका करने के लिए कहते हैं, 'ब्रेकअप सबके होते हैं। देखो आपके सामने कौन खड़ा है। किसी को भी इस बात का क्रेडिट मत दो कि उसने आपको दुख पहुंचाया है। सामने वाला इंसान तो बहुत पहले ही आगे बढ़ चुका है और अब आपको भी आगे बढ़ना चाहिए।’

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें हिंदी में पढ़ें और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ जैसे कि बिज़नेस, एंटरटेनमेंट, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, एजुकेशन और वायरल Times Now Navbharat पर।