श्रीलंका को हार से बचा लेंगे इंद्र देवता? टीम इंडिया के लिए बारिश बनेगी विलेन! जानें चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम?

India vs Sri Lanka Test Weather: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में तीन दिनों का खेल होने के बाद भारत को हल्का-हल्का जीत का स्वाद आने लगा है. लेकिन, गॉल का मौसम शुभमन एंड कंपनी का मजा खराब कर सकता है. अब तक का हाल ये है कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 462 रनों का पहाड़ खड़ा किया. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 284 रनों पर ऑलआउट हो गई. इन दोनों पारियों के बीच बारिश ने कई मार एंट्री मारी, जिसके कारण बार-बार खेल रोका गया. दूसरे दिन तो बारिश की वजह से सिर्फ 43 ओवर तक खेल हो सका था.

भारत के सामने श्रीलंकाई टीम अपने घर पर घिर चुकी है, लेकिन इंद्र देवता उन्हें हारने से बचा सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो ये टीम इंडिया के लिए निराशाजनक होगा, क्योंकि अब तक हुए मैच में भारत का दबदबा देखने को मिला है. ऐसे में फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि गॉल में आज (मंगलवार, 18 अगस्त) मौसम का मिजाज कैसा होगा?

गॉल में आज कैसा रहेगा मौसम?

श्रीलंका के खिलाफ जीत के करीब पहुंच चुकी टीम इंडिया ये दुआ करेगी कि अगले दो दिन मौसम उनका दुश्मन ना बने. हालांकि, भारतीय फैंस के लिए चिंताजनक खबर है. मौसम रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार (18 अगस्त) को गॉल में अधिकतर समय बारिश होने की आशंका जताई गई है. पहले सेशन में बारिश की संभावना 50 प्रतिशत से अधिक है. दूसरे सेशन में बारिश होने की संभावना कम है, लेकिन तीसरे सेशन में बारिश फिर खलल डाल सकती है. पहली पारी में 178 रनों की बढ़त मिलने के बाद टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है, लेकिन बारिश उनका खेल बिगाड़ सकती है.

समय के अनुसार बारिश का अनुमान

सुबह 9 बजे: 45 प्रतिशत

सुबह 11:30 बजे: 30 प्रतिशत

दोपहर 1:30 बजे: 27 प्रतिशत

दोपहर 3:30: 34 प्रतिशत

शाम 5:30 बजे: 47 प्रतिशत

शाम 6:30 बजे: 30 प्रतिशत

284 रनों पर सिमटी श्रीलंका की पहली पारी

भारत के 462 रनों के जवाब में श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 284 रनों पर ऑलआउट हो गई. 84 रन पर 5 विकेट खोने के बाद सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला के बीच 146 रनों की शानदार साझेदारी हुई, जिससे श्रीलंका ने थोड़ी वापसी की. डिकवेला 80 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने, जबकि सोनल दिनुशा ने शतक जड़ा. भारत की तरफ से पहली पारी में मानव सुथार से सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए. रवींद्र जडेजा के खाते में 3 विकेट आए. कुलदीप, सिराज और कृष्णा को 1-1 विकेट मिले. 

यह भी पढ़ें: अर्धशतक ठोक भावुक हुए नीतीश राणा, आसमान की तरफ देख मां को दी श्रद्धांजलि और बहने लगे आंसू, दिल छू लेगा VIDEO