शुभमन गिल 3000 टेस्ट रनों से सिर्फ सात रन ही दूर, दिग्गज जो रूट को भी पछाड़ने का मौका

नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला रविवार से कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। दूसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पास कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में गिल अभी संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। गिल और इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने इस चक्रमें पांच-पांच शतक लगाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अगर गिल शतक लगाने में सफल रहते हैं, तो वह मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

कहीं भी, कभी भी ब्रेकिंग न्यूज़ पाएं। अभी NBT ऐप डाउनलोड करें!

टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में सबसे ज्यादा रन

खिलाड़ीमैचपारीरनसर्वोच्च स्कोरऔसतशतकअर्धशतक
जो रूट (इंग्लैंड)1426117416048.9153
हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)1426114715845.8828
शुभमन गिल (भारत)91697426969.5751
बेन डकेट (इंग्लैंड)142692514935.5723
ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)10*1991417048.132

गिल 3000 टेस्ट रनों के करीब

भारतीय कप्तान शुभमन गिल डब्ल्यूटीसी के इस चक्र में एक हजार रन पूरे करने से सिर्फ 26 रन दूर हैं। गिल ने अब तक खेले 9 टेस्ट मैचों में 69.57 की औसत से 974 रन बनाए हैं। डब्ल्यूटीसी की मौजूदा साइकल में गिल से आगे जो रूट और हैरी ब्रूक हैं। रूट 1174 और ब्रूक 1147 रन बना चुके हैं। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल अगर कोलंबो में 7 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट में 3 हजार भी पूरे कर लेंगे। गिल ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में खेले 42 टेस्ट मैचों में 2,993 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं।

पहले टेस्ट में नहीं चला था बल्ला

गाले में खेले गए पहले टेस्ट की दोनों ही पारियों में शुभमन गिल का बल्ला खामोश रहा था। पहली पारी में गिल 28 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 16 रन ही बना सके थे। वहीं, दूसरी इनिंग में गिल महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। ऐसे में भारतीय कप्तान दूसरे टेस्ट में दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। भारत ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रनों से हराया था। भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने 167 रनों की लाजवाब पारी खेली थी, जबकि गेंदबाजी में मानव सुथार ने 10 विकेट अपने नाम किए थे।

क्या आपका नाम आपकी तरक्की रोक रहा है? - अपना सही नाम जानें

नवभारत टाइम्स के साथ लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहें। सिटी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, बिज़नेस न्यूज़ और स्पोर्ट्स न्यूज़ की सभी ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरें पाएं। एंटरटेनमेंट न्यूज़, टीवी न्यूज़ और लाइफस्टाइल टिप्स के लिए भी नवभारत टाइम्स विजिट करें।