Asian Games 2026 day 1 schedule: ब्रॉन्ज पर क्विम्सी की नजर तो टीम इंडिया का सेमीफाइनल, ये भारतीय खिलाड़ी दिखाएंगे दम

एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी होने के साथ ही इस विशाल आयोजन की शुरुआत हो गई है. जापान के आइची-नागोया में हो रहे इन गेम्स में भारत एक बार फिर दमदार प्रदर्शन की उम्मीद के साथ उतर रहा है और करीब 500 एथलीट देश की झोली में दर्जनों मेडल भरने की कोशिश करेंगे. इस अभियान की शुरुआत तो पहले ही हो चुकी है और अब मेडल पर अपना नाम लिखवाने की बारी है. इसकी विधिवत शुरुआत रविवार 20 सितंबर 2026 यानि गेम्स के आधिकारिक पहले दिन से ही हो जाएगी. रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सेमीफाइनल से लेकर शूटिंग और टेकबॉल के मेडल मैच पर सबसे ज्यादा नजरें रहेंगी.

20 सितंबर को भारत के मुकाबले (भारतीय समय- IST)

  1. 5:10 AM: सुचिका तरियाल vs अल्टनचिमेग बैगलमा (मंगोलिया), 60kg क्वार्टरफाइनल- मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) विमेंस ट्रेडिशनल.
  2. 5:30 AM: सूरज सिंह मयांगलंबम, वुशू मेंस चांगक्वान फाइनल (मेडल इवेंट).
  3. 5:30 AM: सेपक तकरा पुरुष टीम रेगू ग्रुप स्टेज.
  4. 6:15 AM: शूटिंग 10m एयर राइफल इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन (विमेंस) और टीम फाइनल: इलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर, विदार्सा कोचलुम्कल विनोद (मेडल इवेंट).
  5. 6:30 AM: भारत vs इंडोनेशिया (ग्रुप F),टेबल टेनिस विमेंस टीम
  6. 6:30 AM: क्विम्सी डिसूजा, टेकबॉल विमेंस सिंगल्स- ब्रॉन्ज मेडल मैच (मेडल इवेंट).
  7. 7:00 AM: क्विम्सी डिसूजा / मोहम्मद अनस इमरान बेग vs वियतनाम, टेकबॉल मिक्स्ड डबल्स- ब्रॉन्ज मेडल मैच (मेडल इवेंट).
  8. 7:22 AM: आकाश मणि, स्विमिंग – मेंस 100m फ्रीस्टाइल हीट
  9. 7:30 AM: भारत vs उज्बेकिस्तान (पूल B), विमेंस हॉकी
  10. 7:37 AM: स्विमिंग पुरुष 100m बैकस्ट्रोक हीट: उत्कर्ष पाटिल और ऋषभ दास.
  11. 9:00 AM: भारत vs इंडोनेशिया (ग्रुप F), टेबल टेनिस- मेंस टीम
  12. 10:30 AM: भारत vs बांग्लादेश (सेमीफाइनल), क्रिकेट – विमेंस T20
  13. 11:00 AM: शूटिंग, विमेंस 10m एयर राइफल इंडिविजुअल फाइनल (क्वालिफाई होने पर- मेडल इवेंट).
  14. 11:00 AM: वरुण सन्याल (77kg क्वार्टरफाइनल), MMA- मेंस ट्रेडिशनल
  15. 11:30 AM: भारत vs इंडोनेशिया (पूल A), हॉकी- मेंस
  16. 11:30 AM: भारत vs कजाकिस्तान (राउंड ऑफ 16), बैडमिंटन- विमेंस टीम
  17. 12:30 PM: सिंगापुर vs भारत (ग्रुप F), टेबल टेनिस- विमेंस टीम.
  18. 3:00 PM: भारत vs ईरान (ग्रुप F), टेबल टेनिस- मेंस टीम

कहां देखें Asian Games के मैच?

एशियन गेम्स में भारत के सभी मुकाबलों के प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर है. इसलिए टीवी पर अगर आप मुकाबलों का आनंद लेना चाहते हैं तो इसके लिए सोनी स्पोर्ट्स के चैनल पर Live देखा जा सकता है. वहीं ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर Sony Liv ऐप पर इसकी Live Streaming देखी जा सकती है. इनके अलावा TV9hindi.com पर भी लाइव अपडेट देखे जा सकते हैं.