शैफाली वर्मा ने लगाया T20I करियर का पहला शतक, स्मृति मंधाना को छोड़ा पीछे; 6 बड़े रिकॉर्ड्स किए अपने नाम

शैफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अपने टी20आई क्रिकेट करियर का पहला शतक लगाने में सफलता हासिल की। शैफाली ने अपना पहला टी20आई शतक 118वें मैच में लगाया और नाबाद 100 रन की पारी खेली। ये शैफाली के टी20आई करियर का बेस्ट स्कोर भी रहा साथ ही अपनी इस पारी के दम पर उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। यही नहीं उन्होंने टी20आई में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया और स्मृति मंधाना पीछे छोड़ दिया।

शैफाली ने तोड़ा स्मृति का रिकॉर्ड

शैफाली ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 9 छक्के लगाए और वो भारतीय महिला टीम की तरफ से टी20आई में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में स्मृति से आगे आ गईं। शैफाली ने अब तक कुल 104 छक्के लगाए हैं जबकि मंधाना ने कुल 100 छक्के लगाए हैं। हालांकि ओवर ऑल शैफाली इस मामले में चौथे नंबर पर आ गईं।

महिला T20I में सर्वाधिक छक्के

134 छक्के – सोफी डिवाइन

134 छक्के – डिएंड्रा डॉटिन

120 छक्के – चमारी अथापत्थु

104 छक्के – शैफाली वर्मा (भारत की तरफ से सबसे ज्यादा)

100 छक्के – स्मृति मंधाना

शैफाली ने तोड़ा चमारी का रिकॉर्ड

शैफाली वर्मा अब महिला टी20आई में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बैटर बन गईं और उन्होंने चमारी अट्टापट्टू का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शैफाली ने अब तक इस साल कुल 35 छक्के लगाए हैं जबकि चमारी ने साल 2024 में कुल 32 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में चमारी और हरमनप्रीत कौर एक साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।

महिला T20I में एक कैलेंडर साल में सबसे ज़्यादा छक्के (हर छक्के के लिए गेंदें)

35 छक्के – शैफाली वर्मा, 2026 में (14.31)

32 छक्के – चमारी अट्टापट्टू, 2024 में (17.75)

25 छक्के – चमारी अट्टापट्टू, 2026 में (19.84)

25 छक्के – हरमनप्रीत कौर, 2018 में (21)

21 छक्के – सोफी डिवाइन, 2018 में (15.62)

21 छक्के – सोफी डिवाइन, 2020 में (18.52)

21 छक्के – फातिमा सना, 2026 में (15.76)

महिला T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन

824 – लौरा वोल्वार्ड्ट-2026

815 – शैफाली वर्मा- 2026

800 – नताशा माइल्स- 2026

779 – ईशा ओझा- 2025

779 – यास्मीन दासवानी- 2026

763 – स्मृति मंधाना- 2024

महिला T20I (फुल मेंबर टीमें) में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

9 छक्के – डिएंड्रा डॉटिन (WI-W) बनाम SA-W, बासेटेरे, 2010

9 छक्के – हेले मैथ्यूज (WI-W) बनाम IRE-W, डबलिन, 2019

9 छक्के – शैफाली वर्मा (IND-W) बनाम BAN-W, निशिन, 2026

8 छक्के – सोफी डिवाइन (NZ-W) बनाम IND-W, बेंगलुरु, 2015

8 छक्के – हरमनप्रीत कौर (IND-W) बनाम NZ-W, प्रोविडेंस, 2018

T20I में IND-W के लिए शतक

124 रन – स्मृति मंधाना बनाम HKG-W, दुबई, 2026

112 रन – स्मृति मंधाना बनाम ENG-W, ट्रेंट ब्रिज, 2025

103 रन – हरमनप्रीत कौर बनाम NZ-W, प्रोविडेंस, 2018

100* रन – शैफाली वर्मा बनाम BAN-W, निशिन, 2026

महिला T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस स्कोर

8 – स्मृति मंधाना (IND-W) 2024 में

8 – शैफाली वर्मा (IND-W) 2026 में

7 – मिताली राज (IND-W) 2016 में

7 – नताशा माइल्स (HKG-W) 2026 में

संजू सैमसन हैं इशान किशन से आगे, अभिषेक शर्मा नंबर 1; एक T20I सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय

भारत की तरफ से एक टी20आई सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं जबकि इस सूची में संजू सैमसन, इशान किशन से आगे हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)