IND W vs BAN W: भारत ने बांग्लादेश को जीत के लिए दिया 196 रन का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने लगाया शतक

India Women vs Bangladesh Women, 2nd Semi Final, Women’s Asian Games 2026 भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में शैफाली वर्मा की नाबाद शतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए और बांग्लादेश की टीम को जीत के लिए 196 रन का टारगेट दिया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारत का ये फैसला सही साबित हुआ और टीम ने अच्छा स्कोर विरोधी टीम के खिलाफ खड़ा किया।

शैफाली ने 49 गेंदों पर लगाया शतक

शैफाली ने इस मैच में पहले 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 49 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। ये टी20आई क्रिकेट में उनका पहला शतक रहा जो 117 मैचों के बाद आया। शैफाली ने इस मैच में 49 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली और 9 छक्के और 3 चौके लगाए जबकि उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 194.74 का रहा। स्मृति मंधाना ने भी इस मैच में शानदार बैटिंग की और उन्होंने 19 गेंदों पर 37 रन बनाए। पहले विकेट के लिए शैफाली और मंधाना के बीच 36 गेंदों पर 72 रन की साझेदारी हुई।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी इस मुकाबले में तेजी से बैटिंग की और उन्होंने 33 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 40 रन बनाए और उन्होंने शैफाली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 55 गेंदों पर 94 रन की साझेदारी की। जी कमालिनी नहीं चल पाईं और वो 3 रन पर आउट हो गईं जबकि ऋचा घोष 2 रन ही बना पाईं। भारती फुलमाला 9 रन बनाकर नाबाद रहीं। बांग्लादेश के लिए इस मैच में चार गेंदबाजों ने एक-एक सफलता हासिल की। शैफाली ने हरमनप्रीत कौर की बराबरी की जिन्होंने भारत के लिए महिला टी20आई में 49 गेंदों पर ही शतक लगाया था।

महिला T20I में सबसे तेज शतक (गेंदों के आधार पर)

38 गेंद- डिएंड्रा डॉटिन (WI-W) बनाम SA-W, सेंट किट्स, 2010

46 गेंद- एलिसा हीली (AUS-W) बनाम SL-W, नॉर्थ सिडनी, 2019

47 गेंद- टैमी ब्यूमोंट (ENG-W) बनाम SA-W, टॉनटन, 2018

47 गेंद- लॉरा वोल्वार्ड्ट (SA-W) बनाम IND-W, जोहान्सबर्ग, 2026

47 गेंद- आयशा जफर (PAK-W) बनाम ZIM-W, कराची, 2026

49 गेंद- शैफाली वर्मा (IND-W) बनाम BAN-W, निशिन, 2026

49 गेंद- हरमनप्रीत कौर (IND-W) बनाम NZ-W, प्रोविडेंस, 2018

संजू सैमसन हैं इशान किशन से आगे, अभिषेक शर्मा नंबर 1; एक T20I सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय

भारत की तरफ से एक टी20आई सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं जबकि इस सूची में संजू सैमसन, इशान किशन से आगे हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)