यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला: मॉस्को पर एक साथ दागे 1000 ड्रोन, कितना हुआ नुकसान?
![]()
यूक्रेनी सेना ने रविवार रात रूस पर 1,000 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, इनमें से बड़ी संख्या में ड्रोन को मार गिराया गया। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने इसे रूसी राजधानी पर 'अब तक का सबसे बड़ा' ड्रोन हमला बताया है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेना ने देशभर में 1,100 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। इनमें यूक्रेन के कब्जे वाले क्रीमिया प्रायद्वीप और काला सागर के ऊपर उड़ रहे ड्रोन भी शामिल हैं।
मॉस्को में किन इमारतों को बनाया यूक्रेन ने निशाना?
मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि राजधानी की ओर बढ़ रहे 450 ड्रोन को रास्ते में ही नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कुछ ड्रोन मॉस्को की तेल रिफाइनरी और एक आवासीय इमारत से भी टकराए।
यह बड़ा हमला रूस में संसदीय चुनाव के तीसरे और अंतिम दिन हुआ है। यह रूस का पहला युद्धकालीन संसदीय चुनाव है। चुनाव में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की नीतियों का विरोध लगभग न के बराबर रहा है। ऐसे में यह चुनाव क्रेमलिन के प्रभुत्व को और मजबूत करने वाला माना जा रहा है।