पंजाब में लगेगा लेटेस्ट iPhone का लंगर, बांटे जाएंगे 1000 फोन, जानें सब कुछ
![]()
जब से iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च हुई है, तब से कभी अपने दाम तो कभी फीचर्स की वजह से चर्चा में है। अब एक बिल्कुल अनोखी वजह iPhone 18 Pro सीरीज को खबरों में ले आई है। दरअसल पंजाब में iPhone 18 Pro और Pro Max का लंगर लगने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा अमृतसर के जाने-माने बिजनेसमैन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राकेश त्रेहन, जिन्हें लोग राजा डी किंग के नाम से भी जानते हैं, करने वाले हैं। जहां नए iPhones लोग लाखों रुपये खर्च कर खरीद रहे हैं, वहीं पंजाब में iPhones का लंगर सबका ध्यान खींच रहा है।
![]()
कहीं भी, कभी भी ब्रेकिंग न्यूज़ पाएं। अभी NBT ऐप डाउनलोड करें!
हालांकि लंगर में iPhone पाने के लिए कुछ नियम भी हैं। साथ ही रिपोर्ट्स के मुताबिक ये लंगर चंडीगढ़ में 22 सितंबर को आयोजित हो सकता है।
लंगर में मिलेंगे कौन से iPhone
रिपोर्ट्स के अनुसार(
REF.) राकेश त्रेहन ने सोशल मीडिया में घोषणा की है कि लंगर में iPhone 17 और उसके बाद के मॉडल्स ही मिलेंगे। उनका साफ कहना है कि पुराने मॉडल जैसे आईफोन 16 को इस लकी ड्रॉ और गिवअवे में शामिल नहीं किया जाएगा।
गौर करने वाली बात है कि 18 सितंबर से iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री शुरू हो चुकी है और सैंकड़ों लोगों ने लाइनों में लगकर अपने नए iPhone खरीदे थे।
कितने iPhone बटेंगे और क्या रहेगी शर्त
रिपोर्ट्स के अनुसार इस लंगर में 1000 iPhone बांटे जाएंगे और पहले चरण में 22 सितंबर को कुल 10 आईफोन बांटे जाने की उम्मीद है। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी रखने के लिए विजेताओं के नाम जनता और मीडिया के सामने ड्रॉ निकालकर घोषित किए जाएंगे।
क्या है शर्तें?
रिपोर्ट्स के अनुसार त्रेहन ने बताया है कि शुरुआती चरण में iPhone सिर्फ चंडीगढ़ और मोहाली के चुनिंदा लोगों के लिए हैं। इसके लिए एक WhatsApp ग्रुप बना है जिसमें 1000 लोग शामिल होंगे। इस लंगर में iPhone पाने के लिए ग्रुप में सदस्यों को जय माता दी लिखना होगा।
जो लोग ग्रुप में यह मैसेज लिखेंगे, उनमें से ही किसी को ये फोन मिलेगा और इसके बारे में कॉल करके जानकारी दी जाएगी। त्रेहन ने पूरे पंजाब में 1000 iPhone बांटने की इच्छा जताई है।
त्रेहन पहले लगा चुके हैं ऐसे लंगर
यह पहला मामला नहीं है जब अमृतसर के बिजनेसमैन त्रेहन ने ऐसा कोई लंगर लगाया हो। इससे पहले भी वह पेट्रोल लंगर लगा चुके हैं। इसमें उन्होंने दोपहिया और तिपहिया वाहन चालकों को 500 रुपये और चार पहिया वाहन मालिकों को 1,000 रुपये के पेट्रोल कूपन बांटे थे।
क्या आपका नाम आपकी तरक्की रोक रहा है? - अपना सही नाम जानें
नवभारत टाइम्स के साथ लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहें। सिटी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, बिज़नेस न्यूज़ और स्पोर्ट्स न्यूज़ की सभी ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरें पाएं। एंटरटेनमेंट न्यूज़, टीवी न्यूज़ और लाइफस्टाइल टिप्स के लिए भी नवभारत टाइम्स विजिट करें।