एशियन गेम्स में मैदान पर उतरते ही वैभव रचेंगे इतिहास, दर्ज होगा रिकॉर्ड

नई दिल्ली: भारतीय मेंस क्रिकेट टीम आइची नागोया एशियन के लिए जापान रवाना हो चुकी है. टीम इंडिया एशियन गेम्स में सीधे दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी. इस मैच से पहले टीम को जापान के खिलाफ एक टी20 मुकाबला भी खेलना है. टीम इंडिया एशियन गेम्स की डिफेंडिंग चैंपियन है और इस बार भी वह गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदार है, लेकिन उन सबसे अलग एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी को लेकर खूब चर्चा हो रही है.

अपनी विस्फोटक बैटिंग से गेंदबाजों के मन में दहशत पैदा कर चुके वैभव का ये पहला एशियन गेम्स है. वैभव जैसे ही एशियन गेम्स के मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेंगे उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. दरअसल, वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले सबसे कम उम्र के एथलीट हैं. वैभव की उम्र महज 15 साल है.