ग्रेजुएशन के बाद नौकरी नहीं, अपना बिजनेस शुरू करना है तो कौन सा कोर्स करें

आज के समय में कई युवा ग्रेजुएशन के बाद नौकरी करने के बजाय अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं. इसके लिए केवल अच्छा बिजनेस आइडिया ही नहीं, बल्कि बिजनेस मैनेजमेंट, फाइनेंस, मार्केटिंग और लीडरशिप जैसी स्किल्स आना भी जरूरी होता है. इसलिए जो छात्र पढ़ाई के बाद बिजनेस करना चाहते हैं, उन्‍हें कुछ खास तरह के कोर्स में एडमिशन लेना चाहिए. इन कोर्सेज में पढ़ाया जाना वाला करिकुलम बिजनेस के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. 

1. MBA (Entrepreneurship)

MBA in Entrepreneurship कोर्स में बिजनेस प्लानिंग, फंडिंग, मार्केटिंग, ऑपरेशन, लीडरशिप और स्टार्टअप मैनेजमेंट जैसी चीजें सिखाई जाती हैं. 

2. PGDM in Entrepreneurship

यह कोर्स इंडस्ट्री-ओरिएंटेड होता है और छात्रों को बिजनेस मॉडल तैयार करने, निवेशकों से फंड जुटाने और स्टार्टअप चलाने की व्यावहारिक जानकारी देता है. 

3. Digital Marketing Course

आज लगभग हर बिजनेस ऑनलाइन मौजूद है. ऐसे में डिजिटल मार्केटिंग सीखकर आप अपने बिजनेस को कम लागत में लाखों लोगों तक पहुंचा सकते हैं. 

4. Business Analytics

अगर आप डेटा के आधार पर सही बिजनेस निर्णय लेना चाहते हैं, तो Business Analytics अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें डेटा एनालिसिस, मार्केट ट्रेंड और कस्टमर बिहेवियर को समझना सिखाया जाता है. 

5. Financial Management

हर बिजनेस की सफलता काफी हद तक सही वित्तीय प्रबंधन पर निर्भर करती है. यह कोर्स बजट बनाना, निवेश, टैक्स प्लानिंग, अकाउंटिंग और कैश फ्लो मैनेजमेंट जैसी जरूरी बातें सिखाता है. 

6. Supply Chain and Operations Management

जो मैन्युफैक्चरिंग, ई-कॉमर्स या रिटेल सेक्टर में बिजनेस करना चाहते हैं, उनके लिए ये कोर्स काफी उपयोगी हो सकता है. इसमें प्रोडक्शन, इन्वेंट्री, लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन की जानकारी दी जाती है. 

7. Startup Incubation Programs

देश के कई विश्वविद्यालय, आईआईटी, आईआईएम और स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर उद्यमियों के लिए विशेष प्रोग्राम चलाते हैं. यहां बिजनेस मेंटरशिप, नेटवर्किंग और कभी-कभी शुरुआती फंडिंग का अवसर भी मिलता है. 

8. E-Commerce Management

अगर आप Amazon, Flipkart या अपनी वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बिजनेस करना चाहते हैं तो यह कोर्स उपयोगी है. इसमें ऑनलाइन स्टोर मैनेजमेंट, प्रोडक्ट लिस्टिंग, लॉजिस्टिक्स और डिजिटल सेल्स सिखाई जाती हैं. 

पढ़ाई के साथ कमाई भी- कॉलेज में पढ़ते हुए की जा सकती हैं ये 5 पार्ट टाइम जॉब्‍स