T20I में 9 गेंद पर जड़ा अर्धशतक, 2 बार ठोके 6 गेंद पर लगातार 6 छक्के, दुनिया के इस इकलौते बल्लेबाज ने बनाया ये असंभव वर्ल्ड रिकॉर्ड

World Record: इस दुनिया में एकमात्र और इकलौता खूंखार बल्लेबाज ऐसा है, जिसने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 बार एक ओवर में लगातार 6 गेंद पर 6 छक्के ठोके हैं. इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ ही इस बल्लेबाज ने कीरोन पोलार्ड और युवराज सिंह को भी पीछे छोड़ दिया था, जिन्होंने अपने करियर में एक बार किसी मैच के दौरान एक ओवर में लगातार 6 गेंद पर 6 छक्के ठोके थे. इतना ही नहीं इस बल्लेबाज ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक भी ठोका है. इस बल्लेबाज ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 9 गेंदों में अर्धशतक जड़कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था.

T20I में 2 बार ठोके 6 गेंद पर लगातार 6 छक्के

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 बार एक ओवर में लगातार 6 गेंद पर 6 छक्के ठोकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड नेपाल के ऑलराउंडर दीपेंद्र सिंह ऐरी के नाम पर दर्ज है. दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 27 सितंबर 2023 को मंगोलिया के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल मैच में एक ओवर में लगातार 6 गेंद पर 6 छक्के जमाए थे. दीपेंद्र सिंह ऐरी ने इसके बाद 13 अप्रैल 2024 को कतर के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में भी एक ओवर में लगातार 6 गेंद पर 6 छक्के जड़े थे. दीपेंद्र सिंह ऐरी ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके सामने विरोधी टीम के गेंदबाज रहम की भीख मांगते हुए नजर आते हैं.

T20I में 9 गेंदों पर ठोका था अर्धशतक

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड नेपाल के ऑलराउंडर दीपेंद्र सिंह ऐरी के नाम पर दर्ज है. दीपेंद्र सिंह ऐरी के नाम पर फिलहाल टी20 क्रिकेट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. नेपाल के ऑलराउंडर दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 27 सितंबर 2023 को मंगोलिया के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल मैच में 9 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था. दीपेंद्र सिंह ऐरी इसके बाद 10 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद रहे थे. दीपेंद्र सिंह ऐरी का स्ट्राइक रेट इस दौरान 520 का रहा था.

T20I में 273 रन से प्रचंड जीत

दीपेंद्र सिंह ऐरी की पारी में 8 छक्के शामिल रहे. दीपेंद्र सिंह ऐरी ने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ भारत के महान ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया था, जिन्होंने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2007 के मैच में 12 गेंदों में अर्धशतक बनाया था. चीन के हांगझोऊ में खेले गए इस टी20 इंटरनेशनल मैच में मंगोलिया ने टॉस जीतकर नेपाल को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 314/3 का स्कोर खड़ा किया. नेपाल ने मंगोलिया को जीत के लिए 20 ओवरों में 315 रनों का टारगेट दिया. जवाब में मंगोलिया की टीम 13.1 ओवर में ही 41 रन पर ढेर हो गई. नेपाल ने इस तरह इस मैच में 273 रन से प्रचंड जीत दर्ज कर ली.

कौन है ये बल्लेबाज?

दीपेंद्र सिंह ऐरी नेपाल से ताल्लुक रखते हैं. दीपेंद्र सिंह ऐरी का जन्म 24 जनवरी 2000 को हुआ था. दीपेंद्र सिंह ऐरी अपनी जबरदस्त पावर-हिटिंग और ऑफ-स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. दीपेंद्र सिंह ऐरी ने अभी तक 100 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 34.15 की औसत और 140.51 के स्ट्राइक रेट के साथ 2220 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं. टी20 इंटरनेशनल में दीपेंद्र सिंह ऐरी का हाईएस्ट स्कोर 110 रन है. दीपेंद्र सिंह ऐरी ने टी20 इंटरनेशनल में 62 विकेट भी चटकाए हैं.