कप्तान के बदले कप्तान... हार्दिक के लिए DC ने MI को दिया सबसे बड़ा ऑफर

नई दिल्ली: पांच बार आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस आगामी सीजन से पहले अपने कप्तान हार्दिक पंड्या का ट्रेड डील करने का पूरा मन बना लिया है. हार्दिक के लिए कईं अलग-अलग टीमों ने अपनी दिलचस्पी भी दिखाई है, जिसमें अब दिल्ली कैपिटल्स का भी नाम जुड़ गया है. दिल्ली से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के साथ भी मुंबई की बात चल रही थी, लेकिन डील बन नहीं पाई है.

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 में अपने कप्तान रहे अक्षर पटेल से हार्दिक पंड्या की ट्रेड डील करना चाहते हैं. हार्दिक के लिए दिल्ली अक्षर पटेल के साथ पृथ्वी शॉ भी देने के लिए तैयार है. अब देखना ये है कि मुंबई की टीम क्या दिल्ली के इस ऑफर मानती है या फिर कोई नई डिमांड करती है.

सीएसके से क्यों नहीं मुंबई इंडियंस की हुई डील

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स से पहले हार्दिक के लिए सीएसके ने अपनी दिलचस्पी दिखाई थी. सीएसके का ऑफर था कि वह हार्दिक के बदले शिवम दुबे के साथ डेवाल्ड ब्रेविस को भी देंगे. इसके साथ-साथ 10 करोड़ रुपए कैश भी. सीएसके का मुंबई के लिए ये ऑफर काफी आकर्षक और बड़ा माना जा रहा था, लेकिन मुंबई की तरफ से ये मांग आई कि उन्हें शिवम के साथ ब्रेविस की जगह आयुष म्हात्रे चाहिए. सीएसके की टीम भविष्य को ध्यान में रखते हुए म्हात्रे को नहीं देना चाह रही थी, जिसके कारण ये डील टूट गई.

मुंबई इंडियंस क्यों करना चाहती है हार्जिक का ट्रेड

अब सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि मुंबई इंडियंस हार्दिक पंड्या जैसे बेहतरीन ऑलराउंडर को ट्रेड क्यों करना चाह रही है. दरअसल, मुंबई की टीम ने हार्दिक को दो सीजन पहले गुजरात टाइटंस से ट्रेड में लिया था. हार्दिक ने गुजरात को उसके आईपीएल डेब्यू सीजन में ही चैंपियन और फिर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचाने का काम किया. हार्दिक की इस सफलता को देखकर मुंबई ने उन्हें दोबारा अपनी टीम में लाने का मन बना लिया और उन्होंने गुजरात से ट्रेड कर ली.

वहीं, अब दिक्कत ये आ रही है कि हार्दिक जिस तरह से गुजरात की टीम को संभाले थे वैसा मुंबई में उनसे नहीं हो रहा है. सीनियर खिलाड़ियों के साथ उनके मतभेद की खबरें हो या फिर टीम का निराशाजनक प्रदर्शन इन सबसे सिर्फ मुंबई को नुकसान ही हुआ. हार्दिक की कप्तानी में लगातार दो सीजन में टीम को शर्मिंदगी उठानी पड़ी. साथ ही उनका खराब फॉर्म भी एक वजह है. इसके अलावा मुंबई के पास तिलक वर्मा जैसे युवा विकल्प भी मौजूद है, जो लंबे समय के लिए टीम की कप्तानी कर सकते हैं. यही कारण है कि मुंबई इंडियंस की टीम हार्दिक को ट्रेड करना चाह रही है.