UP T20 League mini auction: सबसे महंगे बिके मेरठ के कर्ण शर्मा, 23 लाख में कानपुर सुपर स्टार्स ने खरीदा

जागरण संवाददाता, आगरा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की यूपी टी-20 लीग के 14वें सीजन में खिलाड़ियों की नीलामी के लिए शुक्रवार को आगरा के ताज कन्वेक्शन सेंटर में अरीना सजाया गया। इस नीलामी के लिए 287 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था।

नीलामी से केवल 45 खिलाड़ियों को लिया, जिसमें अभी तक केवल 20 खिलाड़ियों को लिया गया है। अन्य के लिए नीलामी देर रात तक जारी रही। अभी तक की बोली में सबसे ऊंची बोली मेरठ के कर्ण शर्मा के लिए बोली गई। उन्हें कानपुर सुपर स्टार ने 23 लाख रुपये में खरीदा।

नीलामी में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और यूपीसीए के पूर्व सचिव राजीव शुक्ला ने कहा कि यह लीग खिलाड़ियों को आईपीएल और भारतीय टीम तक पहुंचाने का मजबूत पुल है। दोपहर तीन बजे शुरू हाेने वाली नीलामी दो घंटे दरी से शाम पांच बजे शुरू हुई।

पहली बार दो शहरों में 14 अगस्त से आयोजित होने जा रहे यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन इस बार आगरा में आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश के कुल 287 खिलाड़ियों को शामिल किया गया। शाम पांच बजे बालीवुड अभिनेता अंगद सिंह बेदी ने मंच से खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया को शुरू किया।

इस दौरान बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर भी मौजूद रहे। शुरुआत के तीन खिलाड़ियों में किसी भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई लेकिन उसके बाद आए मेरठ के शिवम चौधरी को 21 लाख रुपए में गोरखपुर लायंस ने खरीदकर नीलामी की शुरुआत की।

नीलामी में कुल 45 खिलाड़ियों को खरीदा जाना था जिसमें देर रात तक 20 खिलाड़ियों को खरीद लिया गया था। इसमें मेरठ के कर्ण शर्मा को सबसे अधिक 23 लाख रुपए में कानपुर सुपर स्टार ने खरीदा। दूसरे स्थान पर स्पीड हंट से चुने गये शुभम गौतम को 21.50 लाख में नोएडा सुपरकिंग्स और तीसरे स्थान पर शिवम चौधरी को 21 लाख में गौर गोरखपुर लायंस ने खरीदा।

इसके बाद कानपुर के मो. शारिम 17.50 लाख में काशी रुद्रास, मुरादाबाद के शिवा सिंह को 17.50 लाख में नोएडा सुपरकिंग्स, मेरठ के समीर चौधरी को 11.75 में लखनऊ फाल्कंस, सहारनपुर के शोएब सिद्दकी को 11.25 लाख में नोएडा सुपरकिंग्स ने अपनी टीम ने शामिल किया।

यह भी पढ़ें- UP T-20 लीग बनी IPL का सीधा रास्ता, आगरा में खिलाड़ियों का ऑक्शन शुरू; मेरठ के शिवम 21 लाख में हुए गोरखपुर के