गुजरात: यहां समुद्र में जाकर मिलता है नदी का पानी
एक तरफ अरब सागर का ये उफनता हुआ पानी है और दूसरी तरफ है नौली नदी का पानी, जो गाद और कटाव की वजह से काला नजर आ रहा है। ये पानी गुजरात के मंगरोल में सरियास बारू में जाकर समुद्र के खारे पानी से मिलता है। मंगरोल में बीते कुछ दिनों में हुई भारी बारिश की वजह से नौली नदी में बाढ़ की स्थिति आ गई है। नदी का अतिरिक्त पानी समुद्र में आसानी से चला जाए, इसके लिए स्थानीय मछुआरों के समुदाय ने हाथों से ही रेत में एक रास्ता बना दिया। इस रास्ते से जाते हुए पानी ने समुद्र में मिलने के लिए अपने आप ही आगे का रास्ता बना लिया। ये पल? कैमरे में कैद हो गया। अब इसे देखने के लिए स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भीड़ लग रही है। आस अण्डी समुद्र जी ये बरसात पड़े है आज हमारे पास तो पढ़ो उसके सामने जो। हालांकि मुश्ताक भाई का कहना है कि ये इंसान का बनाया रास्ता नहीं है बल्कि कुदरत का अपना तरीका है और सालों से ऐसा ही होता रहा है। मानसून के समय नदी का पानी इस रास्ते से समुद्र में जाकर मिलता है। जैसे ही मानसून खत्म होता है समुद्र की। बहनें अपने आप ही रेत की दीवार बना देती हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि इस प्राकृतिक रेत की दीवार को इतनी आसानी से हटाया नहीं जा सकता। प्रकृति हर मौसम में खुद ही इस दीवार को हटाती है और खुद ही बनाती है।