बिग बैश लीग 2026-27 का शेड्यूल जारी, पहली बार भारत में खेला जाएगा ओपनिंग मैच
![]()
नई दिल्ली: बिग बैश लीग 2026-27 के लिए शेड्यूल को जारी कर दिया गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 12 दिसंबर से हो रही है. वहीं, फाइनल मैच 26 जनवरी को खेला जाएगा. बीबीएल के इतिहास में पहली बार टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच ऑस्ट्रेलिया से बाहर खेला जाएगा. लीग का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. बीबीएल के आगामी सीजन में प्लेऑफ और फाइनल समेत कुल 44 मैच खेले जाएंगे.
सीजन का ओपनिंग मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन पर्थ स्कॉर्चर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेला जाएगा. वहीं फाइनल मुकाबले के वेन्यू की बात करें तो अभी तय नहीं किया गया है.