Weight loss tips: इस महिला ने 5 चीजें छोड़कर 32 किलो घटा लिया वजन, 92 से हुईं 60 केजी की, आप भी ऐसे कम कर सकते हैं अपना मोटापा
![]()
आजकल गलत लाइफ स्टाइल और गलत खान-पान की वजह से लोगों में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है. शरीर का वजन बढ़ने लगे तो इसको कम करना मुश्किल हो जाता है. हालांकि लोग वजन को कम करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं. फिर भी वजन जल्दी कम नहीं होता है. अभी हाल ही में गुरुग्राम की रहने वाली दीप्ति हर्षणा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने 11 महीनों में अपना 32 किलो वजन कम कर लिया है. दीप्ति का पहले वजन 92 किलो था जो अब 60 केजी की हो गईं हैं. यहां आप जान सकते हैं दीप्ति ने कैसे अपना वजन घटाया है और आप भी उन तरीकों को आजमा सकते हैं. दीप्ति के मुताबिक उन्होंने अपनी डाइट से 5 खाने-पीने की चीजें पूरी तरह बंद कर दीं. इससे उन्हें वजन घटाने में बहुत ज्यादा मदद मिली.
1. कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड जूस और मीठी चीजों को खाना किया बंद
दीप्ति हर्षणा ने बताया है कि उन्होंने वजन घटाने के लिए सबसे पहले कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड जूस और अधिक चीनी वाली चीजों को खाना और पीना बंद कर दिया. ये चीजें शरीर में अतिरिक्त कैलोरी बढ़ाती हैं. इससे वजन तेजी से बढ़ता है. उन्होंने बताया कि कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड जूस की जगह उन्होंने नींबू पानी, नारियल पानी और ग्रीन टी को पीना शुरू किया. इससे काफी लाभ हुआ.
2. सफेद ब्रेड को छोड़ा
दीप्ति हर्षणा ने बताया कि उन्होंने वजन कम करने के लिए सफेद ब्रेड को खाना छोड़ दिया. आपको मालूम हो कि सफेद ब्रेड में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट होता है. इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है और शरीर में फैट जमा होने लगता है. दीप्ति ने बताया कि उन्होंने सफेद ब्रेड की जगह मल्टीग्रेन ब्रेड, होल व्हीट ब्रेड, सॉरडो ब्रेड और ओट्स को अपने डेली रूटीन में शामिल किया.
3. पैकेट वाले स्नैक्स से तौबा
दीप्ति हर्षणा ने बताया कि उन्होंने वजन कम करने के लिए पैकेट वाले स्नैक्स को खाना पूरी तरह से बंद कर दिया. चिप्स, नमकीन और अन्य पैकेज्ड स्नैक्स में नमक और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है. इनको खाने पर बार-बार भूख लगती है. बार-बार खाने से वजन बढ़ सकता है. दीप्ति हर्षणा ने बताया कि उन्होंने पैकेट वाले स्नैक्स की जगहलभुना चना, ड्राई फ्रूट्स और मखाना को खाना शुरू किया.
4. तला-भुना फास्ट फूड को ना
दीप्ति ने अपना वजन कम करने के लिए बर्गर, फ्रेंच फ्राइज और अन्य तले हुए फास्ट फूड को खाना बंद कर दिया. इनकी जगह वह घर के बने रैप्स, चिकन टिक्का, पनीर टिक्का और साधारण घर का खाना शुरू किया.
5. रात में बिना भूख के खाना छोड़ दिया
दीप्ति हर्षणा ने बताया है कि वह उन्होंने वजन घटाने के लिए रात में बिना भूख के खाना छोड़ दिया. रात में बिना भूख के कुछ न कुछ खाते रहने से अतिरिक्त कैलोरी शरीर में चली जाती है.
6. घर का खाना और रोज 45 मिनट की एक्सरसाइज
दीप्ति ने एक अन्य वीडियो में बताया कि उन्होंने न तो किसी डाइटिशियन की मदद ली और न ही कोई महंगी या फैंसी डाइट फॉलो की. उनका पूरा फिटनेस रूटीन घर का साधारण खाना और रोज 45 मिनट की एक्सरसाइज पर आधारित था. इसी नियमितता और अनुशासन की मदद से 11 महीनों में 32 किलो वजन कम किया.