भारत की सबसे प्राचीन और महान ग्रंथों में से एक महाभारत की कहानी तो आप सभी जानते होंगे। महाभारत पर कई सिरीयल भी बन चुके हैं। लेकिन क्या आपने कभी महाभारत से जुड़ी जगहों पर घूमने के बारे में सोचा। इतिहास प्रेमियों को ऐसी जगहों पर जाना अच्छा लगता है, जो हमारे इतिहास से गहरा नाता रखती हैं। हरियाणा भी एक ऐसी जगह है, जो इतिहास के कुछ ऐसे पन्नों का अहसास करवाती है, जो शायद आपने किताबों या सीरियल में देखा और सुना होगा। अगर आपको महाभारत की कहानी करीब से समझना है और आप इसे और अच्छे से जानना चाहते हैं, तो आपको हरियाणा की कुछ खास जगहों पर जाना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
कुरुक्षेत्र
महाभारत के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की इच्छा रखने वाले लोगों को सबसे पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र जाने का प्लान बनाना चाहिए। महाभारत का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है, क्योंकि यहां पर ही कौरवों और पांडवों के बीच युद्ध हुआ था। इस युद्ध में मरने वालों की संख्या अधिक थी, इसलिए माना जाता है कि यहां की मिट्टी लोगों के खून की वजह से आज भी लाल है। यहा पर ही कृष्ण ने अर्जुन को भगवत गीता का उपदेश दिया था, इसलिए कुरुक्षेत्र में आपको कृष्ण से जुड़ी चीजें भी देखने को मिलेगी। यही कारण है कि कुरुक्षेत्र को ‘धर्मक्षेत्र’ के नाम से भी जाना जाता है, यह धर्म और अधर्म के बीच संघर्ष का प्रतीक है।
- घूमने के लिए जगह- ब्रह्मसरोवर, कपिल मुनि आश्रम, श्याम कुंड और भीमकुंड और भगवान कृष्ण संग्रहालय जरूर देखकर आएं।
इसे भी पढ़ें- कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर देखकर हो गए हैं बोर, तो इन 3 जगहों पर जाएं घूमने
पानीपत
![]()
पानीपत का कनेक्शन महाभारत से इसलिए जुड़ा है, क्योंकि माना जाता है कि इस शहर की स्थापना पांडवों द्वारा की गई थी। वैसे तो पानीपत महाभारत के साथ-साथ भारतीय इतिहास में तीन प्रमुख लड़ाइयों के लिए भी जाना जाता है। इसलिए यहां पर्यटकों को आना अच्छा लगता है। अगर आप यहां घूमने जा रहे हैं, तो पुराना किला (पांडव किला) देखकर जरूर आएं। इस किले की बनावट देखकर आपको प्राचीन समय की वास्तुकला और महाभारत के काल का अंदाजा हो जाएगा। यह हरियाणा में बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें-पंचकूला के आसपास स्थित इन बेहतरीन हिल स्टेशन को वीकेंड में बनाएं ट्रेवल डेस्टिनेशन
पलवल का पचोवन मंदिर
![]()
माना जाता है कि वनवास के दौरान पांडव इस मंदिर तक इंद्रप्रस्थ से से चलकर आए थे। करीब एक साल उन्होंने यहां पर वनवास काटा था इसलिए ही इस मंदिर को पचोवन मंदिर के नाम से जाना जाता है। यहां स्थित हनुमान जी की मूर्ति का भी गहरा नाता है। माना जाता है कि पांडवों ने हनुमान जी की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की थी यहां। हरियाणा के फेमस मंदिर में से एक है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, wikipedia, haryanatourism