सचिन तेंदुलकर ने बेटे अर्जुन की शादी के लिए पीएम मोदी को दिया न्योता, क्रिकेटर ने शेयर की मुलाकात की तस्वीरें
![]()
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) अगले महीने यानी मार्च में सानिया चंडोक (Saaniya Chandhok) संग सात फेरे लेने वाले हैं. अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की सगाई हो चुकी है. क्रिकेटर के तमाम चाहने वाले फैंस उनके बेटे की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच सचिन तेंदुलकर अपने बेटे की शादी का न्यौता देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मिले हैं. उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और ये वायरल हो रही हैं. सचिन तेंदुलकर के साथ उनकी फैमिली भी नजर आई है.
सचिन तेंदुलकर ने लिखा ये पोस्ट
सचिन तेंदुलकर ने अपने एक्स अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में वह अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर, बेटे अर्जुन तेंदुलकर के अलावा होने वाली बहू सानिया चंडोक के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नजर आ रहे हैं. दूसरी तस्वीर में पीएम मोदी के साथ सिर्फ अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ सचिन तेंदुलकर ने लिखा है, 'हमें अर्जन और सानिया के शादी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इनवाइट करने का सौभाग्य प्राप हुआ. इस यंग कपल को आपको आशीर्वाद और विचारशील सलाह के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद.'
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी सानिया चंडोक?
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी सानिया चंडोक के बारे में बात करें तो वह बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं. सानिया चंडोक वेटरनरी टेक्नीशियन हैं. बताया जा रहा है कि अर्जन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी रस्में 3 मार्च से शुरू होने वाली हैं और जो 5 मार्च तक चलेंगी. ये कपल 5 मार्च को शादी करने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की अगस्त में सगाई हुई थी और इसमें फैमिली मेंबर्स के अलावा करीबी लोग शामिल हुए थे. सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर तेज गेंदबाज हैं और निचले क्रम में बैटिंग भी करते हैं. उन्होंने साल 2022 में रणजी ट्राफी में डेब्यू किया था. वह आईपीएल में खेलते हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.