![]()
England vs Sri Lanka Super 8 Match Live Score: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच आज पल्लेकेले में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर 8 का मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला सुपर 8 के फेज का दूसरा मुकाबला है। पहला मैच सुपर 8 का बारिश में धुल गया था, जो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना था। ऐसे में ग्रुप 2 से सुपर 8 का ये मैच दिलचस्प होगा, क्योंकि हारने वाली टीम के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना बेहद कठिन हो जाएगा। इस मैच के पल-पल की अपडेट्स आपको यहां मिलती रहेंगी।
इंग्लैंड वर्सेस श्रीलंका सुपर 8 मैच दोपहर को 3 बजे से खेला जाएगा। श्रीलंका और भारत के समय में कोई अंतर नहीं है तो भारत में भी उसी समय इसका प्रसारण होगा, जबकि दोनों टीमों के कप्तान दोपहर को ढाई बजे टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे।
इंग्लैंड की संभावित XI: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
श्रीलंका की संभावित XI: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, दसुन शनाका (कप्तान), कामिंडू मेंडिस, दुनिथ वेल्लालेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका
England vs Sri Lanka Super 8 Match Live Score updates
1:25 PM - Eng vs SL LIVE Score: - जनवरी 2024 से T20I में पहली और दूसरी इनिंग के बीच पथुम निसांका के रिकॉर्ड अलग-अलग रहे हैं। रन-चेज में, उन्होंने 22 इनिंग में 58.72 के एवरेज और 157.52 के स्ट्राइक रेट से 1057 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और आठ फिफ्टी शामिल हैं। पहली इनिंग में, उन्होंने 24 इनिंग में सिर्फ 481 रन बनाए हैं, जिसमें 20.04 का एवरेज और 122.7 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ दो फिफ्टी शामिल हैं।
1:25 PM - Eng vs SL LIVE Score: ग्रुप फेज में दोनों टीमें एक-एक मैच हारकर यहां पहुंची हैं। श्रीलंका को जिम्बाब्वे ने हराया था, जबकि इंग्लैंड की टीम को वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
12:55 PM - Eng vs SL LIVE Score: इंग्लैंड वर्सेस श्रीलंका हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें से सिर्फ 4 मैच श्रीलंका ने जीते हैं, जबकि 13 बार बाजी इंग्लैंड ने मारी है। यहां तक कि पिछले 11 टी20 इंटरनेशनल मैचों में इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ जीतती आ रही है।
11:55 AM - Eng vs SL LIVE Score: इंग्लैंड वर्सेस श्रीलंका मैच में टॉस दोपहर को ढाई बजे होगा और मैच की पहली गेंद 3 बजे फेंकी जाएगी।
11:14 AM - Eng vs SL LIVE Score: इंग्लैंड और श्रीलंका में से आज जिस टीम को जीत मिलेगी, वह सीधे ग्रुप 2 की पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच जाएगी, क्योंकि उसके खाते में 2 पॉइंट्स हो जाएंगे।