ब्लड प्रेशर बढ़ने पर सुबह दिखते हैं ये 5 लक्षण, 90 फीसदी लोग कर देते हैं नजरअंदाज
![]()
High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर एक आम समस्या है, जिससे आजकल ज्यादातर लोग जूझ रहे हैं। खराब खान-पान और जीवनशैली की वजह से हाई ब्लड प्रेशर के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि नॉर्मल ब्लड प्रेशर 120/80 mmHg होना चाहिए। जब ब्लड प्रेशर इससे ज्यादा बढ़ जाता है, तो शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है। हाई बीपी की स्थिति में सुबह के समय भी कुछ लक्षण महसूस होते हैं, जो आपको सामान्य लग सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) को हाइपरटेंशन (Hypertension) भी कहा जाता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें धमनियों की दीवारों पर रक्त का दबाव लंबे समय तक सामान्य से अधिक बना रहता है। इससे हृदय पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है और दिल का दौरा पड़ने का जोखिम बना रहता है। यह स्ट्रोक और किडनी फेलियर का खतरा भी बढ़ाता है। इसलिए इन संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए, अकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के चेयरमैन और जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं कि सुबह उठने पर हाई बीपी के कौन-से लक्षण (High Blood Pressure ke Lakshan Kya Hai) दिखाई देते हैं।
1. तेज सिरदर्द होना
ब्लड प्रेशर बढ़ने से आपको सुबह तेज सिरदर्द की समस्या हो सकती है। अगर आपको सुबह उठने के बाद सिर में भारीपन या दर्द का अनुभव होता है, तो यह हाई बीपी का संकेत हो सकता है। खासकर, अगर आपको सिर के पीछे या गर्दन में दर्द हो रहा है तो इस स्थिति की अनदेखी भारी पड़ सकती है। इसलिए
2. आंखों में तनाव महसूस होना
हाई बीपी की वजह से आपको आंखों में भी तनाव महसूस हो सकता है। बीपी की वजह से आंखों पर दबाव पड़ता है और आपको धुंधला दिखाई दे सकता है। सुबह उठने के बाद अगर आपको भी धुंधला दिखाई देता है, तो इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। यह हाई बीपी का संकेत हो सकता है।
3. चक्कर आना
अगर आपको सुबह उठने के बाद चक्कर आने की समस्या होती है, तो इस संकेत को नजरअंदाज न करें। सुबह उठते ही चक्कर आने की समस्या को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अचानक से ब्लड प्रेशर बढ़ने से चक्कर आ सकते हैं।
4. थकान और कमजोरी महसूस होना
सुबह उठने के बाद अगर आपको थकान और कमजोरी का अनुभव हो सकता है। अगर आपको रातभर अच्छी नींद आती है, इसके बावजूद भी सुबह उठकर थकान और कमजोरी महसूस होती है तो यह हाई बीपी का संकेत हो सकता है। इसलिए इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
5. घबराहट होना
अगर आपको सुबह घबराहट महसूस होती है तो इस संकेत की अनदेखी करनी भारी पड़ सकता है। सांस लेने में तकलीफ या बेचैनी हो रही है, तो गंभीर हाई बीपी का संकेत हो सकता है। हाई बीपी की वजह से आपको नाक से खून भी आ सकता है।
Highlights:
- हाई बीपी की वजह से आपको सुबह घबराहट हो सकती है।
- हाई बीपी से चक्कर आने की समस्या भी हो सकती है।
- हाई बीपी की समस्या की वजह से नाक से खून भी आ सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।