21 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1784 - अमेरिका का पहली बार दैनिक अखबार (पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) छपा।
  • 1790- पालघाट ने जनरल मेडोव के नेतृत्व में ब्रिटिश टुकड़ी के समक्ष 60 बंदूकों के साथ आत्मसमर्पण किया।
  • 1815 - किंग विलियम प्रथम ने ब्रुसेल्स में शपथ ली।
  • 1857 - बहादुर शाह द्वितीय ने अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
  • 1885 - नीदरलैंड के लोगों ने चुनावों में मतदान के अधिकार के लिये प्रदर्शन किया।
  • 1905 - 'अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस' कंपनी गठित हुई।
  • 1928 -‘माय विकली रीडर’ मैगज़ीन की शुरुआत।
  • 1938 - चक्रवाती तूफान(183 मील प्रति घंटे की रफ्तार) से न्यू इंगलैंड में 700 लोगों की मौत।
  • 1942 - नाज़ियों ने यूक्रेन, डुनेवट्सी में 2588 यहूदियों की हत्या की।
  • 1942 - बोइंग बी-29 सुपरफोट्रेस ने अपनी पहली उड़ान भरी।
  • 1964 - माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
  • 1966 - मिहीर सेन ने बासफोरस चैनल तैरकर पार किया।
  • 1999 - मध्य ताइवान में ची-ची भूकंप से 2400 लोगों की मृत्यु।
  • 2013 - नैरोबी के वेस्टगेट शापिंग मॉल में आतंकवादी संगठन अल शबाब के हमले में 67 लोगों की मौत।
  • 1979 - मध्य अफ़्रीकी गणराज्य के तथाकथित सम्राट बोकासा सैनिक क्रान्ति में अपदस्थ।
  • 1984 - ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
  • 1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप जारी।
  • 1991 - अर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।
  • 2000 - भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए 'लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स आफ़ इंडिया सोसायटी' की स्थापना।
  • 2001 - अफ़ग़ानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान शासन और और नार्दन एलाएंस में लड़ाई शुरू।
  • 2003 - संवैधानिक संशोधनों के नये मसौदे को भी पाकिस्तान के विपक्ष ने नामंजूर किया।
  • 2004 - अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया।
  • 2005 - जूनिचिरो कोईजुमी को दुबारा जापान का प्रधानमंत्री चुना गया।
  • 2007 - तंजानियाई वैज्ञानिकों ने दुर्लभ प्रजाति की मछली की खोज करने का दावा किया।
  • 2008 - रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल उत्पाद शुरू हुआ।
  • 2009 - भाजपा आला कमान ने महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

21 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1991 - दीपिका पल्लीकल - भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी हैं।
  • 1977 - करीना कपूर - बॉलीवुड अभिनेत्री।
  • 1968 - महेन्द्र मुंजापारा - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1954 - शिंजो अबे- दिसंबर 2012 में जापान के प्रधानमंत्री।
  • 1939 - स्वामी अग्निवेश - भारत के सामाजिक कार्यकर्ता, सुधारक, राजनेता व आर्य समाजी थे।
  • 1929 - जीतेंद्र अभिषेकी - भारतीय शास्त्रीय संगीत के विद्वान थे।
  • 1926 - नूरजहाँ - प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका, जिन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में कार्य किया।
  • 1914 - भोला पासवान शास्त्री - भारतीय राजनीतिज्ञ और बिहार के आठवें मुख्यमंत्री थे। वह तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे।
  • 1905 - उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर - भारतीय स्वतन्त्रता के सेनानी थे, जो 1948 से 1954 तक सौराष्ट्र राज्य के मुख्यमन्त्री रहे।
  • 1895 - अन्नपूर्णानन्द - हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक।
    • अज़रा - हिन्दी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री हैं।

21 सितंबर को हुए निधन

  • 2022 - राजू श्रीवास्तव - भारत के प्रसिद्ध हास्य कलाकार व अभिनेता थे।
  • 2021 - रामानुज प्रसाद सिंह - आकाशवाणी के प्रसिद्ध समाचार वक्ता थे।
  • 1985 - अमरनाथ विद्यालंकार - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद थे।
  • 1743 - सवाई जयसिंह - आमेर का वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा था।

21 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • अंतर्राष्ट्रीय शान्ति दिवस
  • विश्व अल्जाइमर दिवस
  • विश्व आभार दिवस

Share