9 जुलाई का इतिहास केवल छात्रों और UPSC अभ्यर्थियों के लिए नहीं, बल्कि हर जिज्ञासु पाठक के लिए दिलचस्प जानकारी से भरा है। आइए जानते हैं 9 जुलाई को इतिहास के पन्नों में क्या-क्या दर्ज है।

9 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2008 - ईरान ने लम्बी एवं मध्यम दूरी तक प्रहार क्षमता वाले नौ प्रक्षेपास्त्रों का परीक्षण किया।
  • 2007 - भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक हिमांशु जैन को ग्लास साइंस के क्षेत्र में ध्यातत्व कार्य हेतु ओट्टो स्कॉट रिसर्च पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2004 - एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए एक कोष बनाया।
  • 2002 - आर्गेनाइजेशन आफ़ अफ़्रीकन यूनिटी का नाम बदलकर अफ़्रीकन यूनियन किया गया।
  • 2001 - भारत द्वारा पाक सीमा पर दो चौकियां स्थापित करने की घोषणा।
  • 2000 - फिजी में जार्ज स्पीट तथा सैन्य नेताओं के मध्य समझौता सम्पन्न।
  • 1969 - राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड ने शेर को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया।
  • 1944 - नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने ब्रिटिश शासन से भारत को स्वतंत्र कराने के लिए आज़ाद हिंद फौज का नेतृत्व स्वीकार किया।
  • 1875 - भारत का पहला स्टॉक एक्सचेंज, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई), मुम्बई में स्थापित किया गया।

9 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1962 - सुखबीर सिंह बादल - प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ, जो शिरोमणि अकाली दल के अध्‍यक्ष हैं।
  • 1938 - संजीव कुमार - भारतीय अभिनेता
  • 1930 - के. बालाचंदर, फ़िल्म निर्माता निर्देशक और पटकथा लेखक
  • 1925 - गुरु दत्त - प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्देशक
  • 1923 - मानकभाई अग्रवाल - दूसरी लोकसभा के सदस्य।
  • 1900 - सत्य नारायण सिन्हा - 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के राजनेता, संसदीय मामलों के मंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
  • 1845 - लॉर्ड मिण्टो द्वितीय - 1905 से 1910 ई. तक भारत का वाइसराय तथा गवर्नर-जनरल रहा।

9 जुलाई को हुए निधन

  • 2015 - सरदार अंजुम - भारत के प्रख्यात शायर एवं लेखक हैं।
  • 1991 - शेरी भोपाली - एक सुप्रसिद्ध शायर

Share