28 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1883 में आज ही के दिन नेता और कवि विनायक दामोदर सावरकर का जन्म हुआ था।

28 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2008 -
    • राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कार्यरत पाँच न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया। विमान सेवा जेट एयरवेज को 'मध्य एशिया सर्वश्रेष्ठ चरगो एयर लाइन्स' का पुरस्कार मिला।
    • नेपाल में 240 साल पुरानी राजशाही का अवसान हुआ। अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबन्ध लगाया।
  • 2002 - नेपाल में फिर आपातकाल लगा।
  • 2000 - भारत के राष्ट्रपति के. आर. नारायणन चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए छह दिनों की राजकीय यात्रा पर पेइचिंग पहुँचे।
  • 1999 - बेंजामिन नेतान्याहू का संसद से इस्तीफ़ा, तुर्की में नयी गठबंधन सरकार का गठन।
  • 1998 - बलूचिस्तान की चगाई पहाड़ियों पर पाकिस्तान ने पाँच परमाणु परीक्षण किये, परमाणु परीक्षण के विरोध में सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध लगाया।
  • 1996 - रूस चेचेन्या को अधिकतम स्वायत्तता देने पर सहमत।
  • 1967 - आज ही के दिन ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगाकर घर पहुंचे थे।
  • 1959 - 28 मई के दिन ही दो अमरीकी बंदरों ने अंतरिक्ष की सफल यात्रा की थी।

28 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1974 - 28 मई के दिन ही पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के कप्तान रहे मिस्बाह-उल-हक का जन्म हुआ था।
  • 1969 - प्रतिमा भौमिक - भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1952 - पिनाकी चन्द्र घोष - भारत के प्रथम लोकपाल हैं।
  • 1940 - प्रयाग शुक्ल - हिन्दी के कवि, कला-समीक्षक, अनुवादक एवं कहानीकार हैं।
  • 1923 - एन. टी. रामाराव - प्रसिद्ध अभिनेता एवं तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक थे।
  • 1922 में आज ही के दिन अमेरिकी मुक्केबाजी प्रशिक्षक लो ड्यूबा का जन्म हुआ था।
  • 1921 - डी. वी. पलुस्कर - प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे।
    • महन्त अवैद्यनाथ - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा गोरखनाथ मठ के भूतपूर्व पीठाधीश्वर थे।
  • 1915 - गोपाल रामानुजम - भारतीय राजनीतिज्ञ, जानेमाने समाज सेवक और भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के सह-संस्थापक थे।
  • 1908 - 28 मई के दिन ही जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म हुआ था।
  • 1883 - वीर सावरकर - भाषाविद, बुद्धिवादी, कवि, अप्रतिम क्रांतिकारी, दार्शनिक और ओजस्वी वक़्ता।

28 मई को हुए निधन

  • 2005 - गोपाल प्रसाद व्यास - भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में से एक।
  • 1964 - महबूब ख़ान - भारतीय सिनेमा इतिहास के अग्रणी निर्माता-निर्देशक थे।
  • 1954- विजय सिंह पथिक - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।

28 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • एमनेस्टी इंटरनेशनल डे

Share