1 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि नेपाल में आज के दिनराजमहल में हुए सामूहिक हत्या कांड में राजा, रानी, राजकुमार और राजकुमारियां मारे गए थे और राजा के भाई ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह देश के नए राजा बने। 1874 में 1 जून को ही ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग कर दिया गया था।
हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री नरगिस का जन्म आज ही के दिन हुआ था। 1819 में आज ही के दिन गाल में सेरामपुर कॉलेज की स्थापना की गई थी। 1835 में 1 जून को ही कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में अध्यापन कार्य शुरू हुआ था। 1930 में 1 जून से ही भारत की पहली डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी से पुणे के बीच चली थी।
1 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2010 -
- भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त हुए बालाकृष्णन को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे मानवाधिकार आयोग के पहले दलित अध्यक्ष हैं। आयोग के अध्यक्ष का पद पिछले एक वर्ष से रिक्त था।
- अक्षरधाम आतंकी हमले के मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा। विशेष पोटा जज सोनिया गोकाणी की अदालत ने 2006 में इस मामले में तीन आरोपियों को फाँसी, एक को उम्रकैद, एक को 10 वर्षों की सज़ा और एक को पाँच वर्षों की सज़ा सुनाई थी। स्वामीनारायण संप्रदाय के गांधीनगर स्थित अक्षरधाम मंदिर में सितंबर 2002 में दो आतंकियों के हमले में 33 लोग मारे गए थे।
- 2008 -
- अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न।
- अमेरिकी राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बराक ओबामा ने शिकागो के ट्रीनिटी यूनाइटेड चर्च की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।
- 2007 - आज ही के दिन ब्रिटेन में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया था।
- 2006 - चीन के दक्षिण पूर्वी जियांग्शी प्रान्त के शांगीपन गांव में आदि मानव का पदचिह्न मिला। ईरान ने परमाणु शोध कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ किसी प्रकार के समझौते से पूरी तरह इन्कार करते हुए कहा कि वह वार्ता को तैयार है, लेकिन परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाना उसे मंजूर नहीं, ब्रिटेन के शिक्षाविदों ने इस्रायली विश्वविद्यालयों के बहिष्कार का निर्णय लिया।
- 2005 - आज ही के दिन अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की थी।
- 2004 - इराकी प्रशासकीय परिषद के प्रमुख सुन्नी नेता गाजी मशाल अजीज अल यावर ईराक के नये राष्ट्रपति बने।
- 2001 - नेपाल के शाही परिवार की नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह सहित पत्नी व अन्य परिवारों की नृशंस हत्या, हत्या के बाद युवराज दीपेन्द्र द्वारा भी आत्महत्या का प्रयास, ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने, दक्षिण अफ़्रीका का सत्य मित्र आयोग समाप्त।
- 1999 - आज ही के दिन अमेरिका के हवाई विश्वविद्यालय में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित हुआ था।
- 1996 - आज ही के दिन एचडी देवगौड़ा देश के 11वें प्रधानमंत्री बने थे।
- 1993 - ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जोर्ग सेरानो को सेना ने सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।
- 1992 - आज ही के दिन भारत और इजरायल के बीच हवाई समझौता हुआ था।
- 1941 - आज ही के दिन ब्रिटिश सेना ने इराक की राजधानी बगदाद पर कब्जा कर लिया था।
- 1930 - 1 जून को ही भारत की पहली डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी से पुणे के बीच चली थी।
- 1927 - आज ही के दिन अमेरिका और कनाडा के बीच शांति संबंध बहाल हुए थे।
- 1922 - 1 जून को ही रॉयल अलस्टा पुलीस की ऑफिशियल स्थापना हुई थी।
- 1880 - आज ही के दिन पहली पे-फोन सेवा शुरू की गई थी।
- 1874 - 1 जून को ही ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग कर दिया गया था।
- 1835 - आज ही के दिन कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में अध्यापन कार्य शुरू हुआ था।
- 1819 - आज ही के दिन गाल में सेरामपुर कॉलेज की स्थापना की गई थी।
- 1746 - 1 जून को ही फ्रांसीसी सेना ने एंटवर्प पर कब्जा किया था।
1 जून को जन्मे व्यक्ति
- 1991 - आज ही के दिन भारतीय महिला क्रिकेटर राजेश्वरी गायकवाड़ का जन्म हुआ था।
- 1975 - 1 जून के दिन ही भारत की प्रसिद्ध भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी का जन्म हुआ था।
- 1972 - मनसुख मंडाविया - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
- 1969 - कुरुवा गोरान्तला माधव - आंध्र प्रदेश के एक राजनेता हैं।
- 1958 - अशोक कुमार - भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ियों में से एक हैं।
- 1955 - सुरेश अंगदी - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।
- 1945 - चिमन सिंह यादव - 'महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय नौसेना के नाविक थे।
- 1938 में 1 जून को ही कवि और लेखक बलदेव वंशी का जन्म हुआ था।
- 1939 - एस. राजेन्द्र बाबू - भारत के 34वें मुख्य न्यायाधीश रहे हैं।
- 1929 - नर्गिस, भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
- 1975 - कर्णम मल्लेश्वरी - भारत की प्रसिद्ध भारोत्तोलक।
- 1967 - भगवंत खुबा - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
- 1938 - बलदेव वंशी - समकालीन कवि एवं लेखक थे।
- 1991 - राजेश्वरी गायकवाड़ - भारतीय महिला क्रिकेटर।
- 1927 - एस. मुखर्जी - भारत के भूतपूर्व 20वें मुख्य न्यायाधीश रहे थे।
1 जून को हुए निधन
- 2020 - वाजिद ख़ान - प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी 'साजिद-वाजिद' में से एक थे।
- 2010 - 1 जून के दिन ही नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय के संस्थापक निदेशक और महात्मा गांधी पर कई किताबें लिख चुके इतिहासकार बाल राम नंदा का निधन हुआ था।
- 2001 - वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह - नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता थे।
- 1996 - आज ही के दिन भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का निधन हुआ था।
- 1987 - आज ही के दिन प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक और पटकथा लेखक ख़्वाजा अहमद अब्बास का निधन हुआ था।
- 1969 - 1 जून के दिन ही पंजाब, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल विलियम मैल्कम हेली का निधन हुआ था।
1 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस
- विश्व दुग्ध दिवस
Current Affairs
Jobs
आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE), MD / MS / PG डिप्लोमा के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2025
Last Date : 07 May, 2025
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज (उ.प्र.) स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (PGAT) 2025
Last Date : 20 May, 2025
आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2025
Last Date : 21 April, 2025
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) माहिल स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केन्द्रो में प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा (ANMTST) 2025
Last Date : 29 May, 2025
उत्तराखंड UKPSC सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधिनस्थ सेवा परीक्षा भर्ती 2025 (123 रिक्तियां)
Last Date : 27 May, 2025