31 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1725 में आज ही के दिन भारत की वीरांगनाओं में से एक अहिल्याबाई होलकर का जन्म हुआ था।
1921 में आज ही के दिन गांधी जी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को स्वीकृत और संशोधित किया। यह आंध्र प्रदेश के एक व्यक्ति द्वारा डिजाइन किया गया था।
1577 में आज ही के दिन मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां का जन्म हुआ था। 1907 में आज ही के दिन अमेरिका के न्यूयार्क शहर में पहली टैक्सी सेवा शुरू हुई थी। 1959 में 31 मई को ही बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई थी।
31 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2010 - भारत में मान्यता प्राप्त हर प्राइवेट स्कूल में ग़रीब बच्चों के लिए 25 फ़ीसदी सीटें आरक्षित करने का क़ानून बनाया गया।
- भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार 1 अप्रैल से बैंक में बचत खाता धारकों के ब्याज की गणना दैनिक आधार पर होगी। अब तक ब्याज की गणना बचत बैंक खाते में महीने की दस तारीख से लेकर अंतिम तारीख तक उपलब्ध न्यूनतम राशि के आधार पर की जाती थी।
- 2009 - इंग्लिश और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका कमला दास का जन्म आज ही के दिन हुआ था।
- 2008 -
- सरकारी तेल कम्पनियों ने जहाज़ों के ईधन (एटीफ) की क़ीमत में 18.5% की बढ़ोत्तरी की।
- औपचारिक दस्तावेज के अभाव में पाकिस्तान के पूर्व मंत्री अंसार बर्नी नई दिल्ली हवाई अड्डे से पाकिस्तान वापस हुए।
- 2007 - सैप ब्लेटर तीसरी बार अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल संघ के अध्यक्ष बने।
- 2006 - अमेरिकी वायुसेना के पूर्व जनरल मिशेल हैडेन को अमेरिकी खुफिया एजेंसी (सीआईए) का निदेशक नियुक्त किया गया। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मुहम्मद अलबरदेई ने स्पष्ट किया कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से दुनिया को कोई ख़तरा नहीं।
- 2001 - मानवाधिकार आयुक्त राबिन्सन का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सोवियत देशों का राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन मिस्क (बेलारूस) में सम्पन्न।
- 1999 - एडोल्फ़ ट्युटर स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित, कृष्ण प्रसाद भट्टराई द्वारा नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण।
- 1996 - बेंजामिन नेतान्याहू इस्रायल के नये प्रधानमंत्री चुने बने।
- 1994 - दक्षिण अफ़्रीका गूट निरपेक्ष आन्दोलन का 109वाँ सदस्य राष्ट्र बना।
- 1977 - आज ही के दिन भारतीय सेना के 1 दल ने पहली बार विश्व के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत शिखर कंचनजंगा पर चढ़ाई की थी।
- 1964 - बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली।
- 1959 - आज ही के दिन बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई थी।
- 1935 - आज ही के दिन पाकिस्तान के क्वेटा शहर में भीषण भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
- 1921 - 31 मई को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को स्वीकृत किया गया था।
- 1907 - आज ही के दिन अमेरिका के न्यूयार्क शहर में पहली टैक्सी सेवा शुरू हुई थी।
- 1900 - आज ही के दिन लार्ड राबर्टस के नेतृत्व में ब्रिटिश सैनिकों ने जोहान्सबर्ग पर कब्जा किया था।
- 1889 - आज ही के दिन अमेरिका के पेंसिलवेनिया स्थित जांसटाउन में भीषण बाढ़ से 2,200 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई थी।
- 1878 - आज ही के दिन जर्मनी का युद्धपोत एसएमएस ग्रोसर करफर्स्ट के डूबने से 284 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
- 1867 - बंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
- 1774 - भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।
- 1727 - 31 मई को ही फ्रांस, ब्रिटेन और नीदरलैंड ने पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
- 1577 - आज ही के दिन मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां का जन्म हुआ था।
- 1223 - आज ही के दिन मंगोल आक्रमण-मंगोल सेनाओं ने यूकेन में कलिक नदी पर काइक, गालिच और कमानों की संयुक्त सेना को हराया था।
31 मई को जन्मे व्यक्ति
- 1964 - राजीव चंद्रशेखर - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
- 1942 - विनोद मेहता- आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार।
- 1927 - वनराज भाटिया - भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक रहे हैं।
- 1925 - राज खोसला - हिंदी फ़िल्मों में शीर्ष निर्देशक, निर्माणकर्ता और पटकथाकारों में से एक थे।
- 1899 - लाला जगत नारायन - प्रसिद्ध पत्रकार तथा हिन्द समाचार समूह के संस्थापक थे।
- 1843 - अण्णा साहेब किर्लोस्कर - मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार।
- 1756 - एब्बे फारिया - दुनिया का पहला व्यक्ति, जिसने सम्मोहन की कला को एक वैज्ञानिक आधार प्रदान किया।
- 1725 - अहिल्याबाई होल्कर - भारत की वीरांगनाओं में से एक।
- 1577 - नूरजहाँ - मुग़ल सम्राट जहाँगीर की पत्नी, जिसका मूल नाम 'मेहरुन्निसा' था।
31 मई को हुए निधन
- 2022 - के. के. (गायक) - प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायक थे।
- 2001 - जगन्नाथ कौशल - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के राजनेता थे।
- 2009 - आज ही के दिन अंग्रेजी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका कमला दास का निधन हुआ था।
- 2003 - 31 मई के दिन ही प्रसिद्ध संगीतकार अनिल बिस्वास का निधन हुआ था।
- 1999 - वीरेंद्र कुमार सकलेचा - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व 10वें मुख्यमंत्री थे।
- 1998 - विचित्र नारायण शर्मा - 'जमना लाल बजाज पुरस्कार' से सम्मानित प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ थे।
- 1988- संतराम बी. ए.- समाज सुधारक और लेखक।
- द्वारका प्रसाद मिश्रा - भारत के प्रसिद्ध राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 1987 - निर्देशक जॉन अब्राहम - लघु कथा लेखक, मलयाली भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक थे।
- 1973 - गुरनाम सिंह - भारतीय राजनीतिज्ञ और पंजाब के मुख्यमंत्री थे।
- 1931 - 31 मई के दिन ही भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक पूर्णसिंह का निधन हुआ था।
31 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- विश्व धूम्रपान निषेध दिवस
Current Affairs
Jobs
आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE), MD / MS / PG डिप्लोमा के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2025
Last Date : 07 May, 2025
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज (उ.प्र.) स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (PGAT) 2025
Last Date : 20 May, 2025
आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2025
Last Date : 21 April, 2025
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) माहिल स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केन्द्रो में प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा (ANMTST) 2025
Last Date : 29 May, 2025
उत्तराखंड UKPSC सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधिनस्थ सेवा परीक्षा भर्ती 2025 (123 रिक्तियां)
Last Date : 27 May, 2025