9 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि मुगल बादशाह शाहजहां की ओर से अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनाया गया ताजमहल 9 मई के दिन ही बनकर पूरा हुआ था। 1540 में आज ही के दिन कई सालों तक मुगल शासक अकबर से संघर्ष करने वाले मेवाड़ के महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था।
बता दें कि सफेद मार्बल से बनी इस इमारत के मुकाबले दुनिया में दूसरी कोई और इमारत नहीं है और इसीलिए इसको दुनिया के सातवें अजूबे में शामिल किया गया था।
9 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह दिन दुखद घटना के लिए भी जाना जाता है। 1993 में आज के दिन ही दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से 300 लोगों की मौत हुई। 1866 में आज ही के दिन समाज सुधारक एवं विचारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म हुआ था।
9 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2012 - 9 मई के दिन ही अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को समर्थन दिया था।
- 2010 - आज ही के दिन भारत की वंदना शिवा को विकासशील देशों में महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग देने के लिए 2010 के सिडनी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।
- 2008 - आज ही के दिन अमेरिका ने पाकिस्तान को INR 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से इन्कार किया था।
- 2005 - 9 मई को मास्को में रूस द्वारा द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी सेना पर विजय की 60वीं वर्षगांठ के जलसों में भारत के प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह ने भाग लिया था।
- 2004 - आज ही के दिन चेचेन्या में विस्फोट में वहां के राष्ट्रपति अखमद कादरोव का निधन हो गया था।
- 2002 - आज ही के दिन कराची विस्फोट में पाकिस्तान के ही संगठन का हाथ होने के संकेत मिला था।
- 2000 - जाफना प्राय:द्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्ज़े के लिए लिट्टे के साथ हुए संघर्ष में श्रीलंका के 358 सैनिक मारे गये।
- 1960 - आज ही के दिन अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन ने पहली गर्भनिरोधक गोली को मंजूरी दी थी।
- 1955 - 9 मई को ही पश्चिम जर्मनी नाटो का सदस्य बना और फ्रांस स्थित नाटो मुख्यालय में जर्मनी का ध्वज फहराया गया था।
- 1947 - आज ही के दिन वैश्विक वित्तीय संस्था विश्व बैंक ने अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया था।
- 1874 - बंबई में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्राम कार शुरू हुई थी।
- 1689 - 9 मई को ही अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की थी।
- 1653 - आज ही के दिन दुनिया के अजूबों में शुमार ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद पूरा हुआ था।
- 1540 - 9 मई को ही उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था।
9 मई को जन्मे व्यक्ति
- 1935 - स्नेहमयी चौधरी - प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री।
- 1930 - रवीन्द्रनाथ त्यागी - प्रसिद्ध भारतीय व्यंग्यकार और लेखक थे।
- 1866 - गोपाल कृष्ण गोखले, स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक थे।
- 1836 - फ़र्डिनांड मोनोयेर - प्रसिद्ध फ़्राँसीसी नेत्र रोग विशेषज्ञ थे।
- 1661 - जहाँदारशाह - बहादुरशाह प्रथम के चार पुत्रों में से एक था।
- 1540 - महाराणा प्रताप, उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा।
9 मई को हुए निधन
- 2014 - एन. जनार्दन रेड्डी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
- 1999 - करमशी जेठाभाई सोमैया - भारतीय शिक्षाविद थे।
- 1998 - आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता तलत महमूद का निधन हुआ था।
- 1995 - 9 मई के दिन ही हिंदी के जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का निधन हुआ था।
- 1986 - आज ही के दिन माउंट एवरेस्ट, हिमालय पर पहुंचने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति तेनज़िंग नोर्गे का निधन हुआ था।
- 1959 - भवानी दयाल संन्यासी - राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी थे।
Current Affairs
Jobs
आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE), MD / MS / PG डिप्लोमा के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2025
Last Date : 07 May, 2025
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज (उ.प्र.) स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (PGAT) 2025
Last Date : 20 May, 2025
आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2025
Last Date : 21 April, 2025
मध्य प्रदेश MPESB प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST) और GNM ट्रेनिंग सिलेक्शन टेस्ट (GNMTST) परीक्षा 2025
Last Date : 02 June, 2025