8 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि विश्व रेड क्रॉस दिवस हर साल 8 मई को मनाया जाता है। यह दिवस हर साल हेनरी डुनांट के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है। हेनरी डुनांट ही वह व्यक्ति थे जिन्होंने रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना की थी। भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म हुआ और भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनिवर्सिटी के कुलपति नियुक्त हुए थे।
1886 में आज ही के दिन अमेरिकी फार्मासिस्ट जान एस पैंबरटन ने कोका कोला का विकास किया और उस समय इसे एक टॉनिक बताया गया था। 1959 में 8 मई को ही प्राइम मिनिस्टर जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भारत के खिलाफ धमकी भरा युद्ध का विरोध किया था।
8 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2010 - छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने दंतेबाड़ा में टाड़मेटला हमले के एक माह बाद बीजापुर- भोपालपट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना में आठ जवान शहीद हो गए। विस्फोट में वहाँ से गुज़र रहे दो नागरिक भी घायल हो गए।
- 2009 - 8 मई को ही पाकिस्तान की सेना ने स्वात घाटी में तालिबान के खिलाफ अपने अभियान को तेज किया था, इस दौरान तालिबान के जुल्मों से परेशान 2 लाख लोगों ने घाटी से पलायन कर लिया था।
- 2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका पाकिस्तान को आधुनिकतम पारम्परिक शस्त्र प्रणाली देने पर सहमत।
- 2004 - श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड बनाया।
- 2002 - पाकिस्तान दौरा रद्द कर न्यूजीलैंड की टीम स्वदेश लौटी।
- 2001 - अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य नियंत्रण बोर्ड से भी बाहर।
- 2000 - भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनीवर्सिटी के कुलपति नियुक्त।
- 1999 - बेलग्राद स्थित चीनी दूतावास पर नाटो द्वारा प्रक्षेपास्त्रों से हमला।
- 1970 - आज ही के दिन ब्रिटिश रॉक बैंड द बीटल्स के सदस्यों ने औपचारिक रूप से अलग होने के एक महीने बाद अपना आखरी स्टूडियो अलबम ‘लैट इट बी’ जारी किया।
- 1959 - प्राइम मिनिस्टर जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भारत के खिलाफ धमकी भरी युद्ध जैसी तकरीरों से बाज आने को कहा था।
- 1945 - मित्र राष्ट्रों की सेनाओं के समक्ष जर्मनी का आत्मसमर्पण।
- 1886 - 8 मई को ही अमेरिकी फार्मासिस्ट जान एस पैंबरटन ने कोका कोला का विकास किया और उस समय इसे एक टॉनिक बताया गया।
8 मई को जन्मे व्यक्ति
- 1932 - सत्यब्रत मुखर्जी - पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय राजनीतिज्ञ और लोकसेवी थे।
- 1929 - गिरिजा देवी - भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका
- 1926 - तपन राय चौधरी - प्रसिद्ध इतिहासकार।
- 1916 - स्वामी चिन्मयानंद - भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान।
- 1895 - गोपबन्धु चौधरी - उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गाँधीवादी कार्यकर्ता।
- 1828 - जीन हेनरी डयूनेन्ट - मानव सेवा के कार्यों के लिए पहला नोबेल शांति पुरस्कार व्यक्ति
8 मई को हुए निधन
- 2013 - आज ही के दिन भारत के मशहूर ध्रुपद गायक ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर का निधन हुआ था।
- 1993 - आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार देवीप्रसाद चट्टोपाध्याय का निधन हुआ था।
- 1982 - 8 मई के दिन ही प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार आत्माराम रावजी देशपांडे का निधन में हुआ था।
- 1915 - आज ही के दिन ही भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक भाई बालमुकुंद का निधन हुआ था।
- 8 मई के दिन ही भारत के स्वतंत्रता सेनानी अमीर चन्द का निधन हुआ था।
- 1899 - आज ही के दिन भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध चापेकर बन्धुओं में से एक सुदेव चापेकर का निधन हुआ था।
- 1777 - मीर क़ासिम - बंगाल का नवाब
8 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- विश्व रेडक्रॉस दिवस
- विश्व थैलेसिमिया दिवस
Current Affairs
Jobs
आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE), MD / MS / PG डिप्लोमा के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2025
Last Date : 07 May, 2025
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज (उ.प्र.) स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (PGAT) 2025
Last Date : 20 May, 2025
आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2025
Last Date : 21 April, 2025
IDBI बैंक कनिष्ठ सहायक प्रबंधक (JAM) भर्ती 2025 (676 रिक्तियां)
Last Date : 20 May, 2025
उत्तर प्रदेश बीयू झांसी विश्वविद्यालय 2 वर्षीय संयुक्त B.ED संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP B.Ed JEE) 2025
Last Date : 30 April, 2025