10 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1857 में आज ही के दिन भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम शुरू हुआ था। हरियाणा की संतोष यादव ने सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर लगातार दूसरी बार 10 मई के दिन ही कदम रखा था और ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली महिला पर्वतारोही बनीं थीं।

आज ही के दिन बाबर ने पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद देश की तत्कालीन राजधानी आगरा में कदम रखा था और मुगल शासन की स्थापना की थी। 2005 में आज ही के दिन लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत हुए थे।

10 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2008 - लेबनान में ईरान समर्थित विद्रोही संगठन हिजबुल्ला ने राजधानी बेरुत के मुस्लिम इलाके पर क़ब्ज़ा करने का दावा किया।
  • 2007 - आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्य स्थली पर होने वाले भेदभाव पर रिपोर्ट जारी की थी।
  • 2006 - 1987 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आस्कर एरियास ने दुबारा कोस्टारिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। इसरो के अध्यक्ष जी. माधवन नायर और नासा के प्रशासक माइकेल ग्रिफ़िन ने चन्द्रमा पर भेजे जाने वाले भारत के चन्द्रयान 1 पर दो अमेरिकी वैज्ञानिक उपकरण लगाने के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। भारत में सऊदी अरब के पहले राजदूत शेख़ मुहम्मद इब्न ऊमान अल मुलहेम का 105 वर्ष की आयु में निधन।
  • 2005 - 10 मई को ही लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत हुई थी।
  • 2003 - आज ही के दिन मोजाम्बिक के राष्ट्रपति जोकि अल्बर्टो फिसानों 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे थे।
  • 2001 - भारत व ताजिकिस्तान ने संयुक्त घोषणा पर इस्ताक्षर किए, घाना में फ़ुटबाल मैच के दौरान हिंसा, 130 मरे।
  • 1999 - पेनिसिलन के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर एडवर्ड इब्राहम की मृत्यु।
  • 1995 - आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में सोने की एक खान की लिफ्ट में हुए हादसे में 104 मजदूरों की मौत हो गई थी।
  • 1994 - 10 मई को रंगभेद को समाप्त करने की मुहिम में अपना पूरा जीवन लगा देने वाले नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बने थे और उन्हें 1993 में नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था।
  • 1972 - आज ही के दिन अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1967 - आज ही के दिन मशहूर रॉक बैन्ड रोलिंग स्टोन्स के दो सदस्यों को मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में अदालत में पेश होना पड़ा था।
  • 1959 - 10 मई को ही सोवियत सेना अफगानिस्तान पहुंची थी।
  • 1945 - आज ही के दिन रूसी सेना ने चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पर कब्जा किया था।
  • 1857 - 10 मई के दिन से ही अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पहले स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत हुई थी।
  • 1796 - आज ही के दिन नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में ऑस्ट्रिया को हराया था।
  • 1655 - आज ही के दिन ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्जा किया था।
  • 1526 - 10 मई के दिन ही पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद मुगल शासक देश की तत्कालीन राजधानी आगरा पहुंचा था।
  • 1427 - आज ही के दिन यूरोपीय शहर स्विट्जरलैंड के बर्न शहर से यहूदियों को निष्कासित किया गया था।

10 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1986 - पेंटाला हरिकृष्णा - भारतीय शतरंज खिलाड़ी हैं।
  • 1980 - योगेन्द्र सिंह यादव, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक
  • 1961 - बृजलाल खाबरी - तेरहवीं लोकसभा के सदस्य चुने गये।
  • 1951 - वी. के. सिंह - भारतीय थल सेना के 26वें थल सेनाध्यक्ष रहे हैं।
  • 1929 - सुभाष कश्यप - भारतीय संविधान के विशेषज्ञ एवं 'पद्म भूषण' से भी सम्मानित।
  • 1918 - रामेश्वर नाथ काव - भारत की गुप्तचर संस्था 'रॉ' (रिसर्च एण्ड एनालिसिस विंग) के संस्थापक थे।
  • 1909 - बी. एस. केसवन - भारत के पहले राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष थे। उन्हें 'भारतीय राष्ट्रीय ग्रंथ सूची के जनक' के रूप में जाना जाता है।
  • 1905 - पंकज मलिक - बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता।
  • 1898 - विचित्र नारायण शर्मा - 'जमना लाल बजाज पुरस्कार' से सम्मानित प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ थे।
  • 1834 - अल्फ़्रेड बेब - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष थे।

10 मई को हुए निधन

  • 2022 - शिवकुमार शर्मा - प्रसिद्ध भारतीय संतूर वादक थे।
    • कैफ़ी आज़मी - फ़िल्म जगत् के मशहूर उर्दू शायर।
  • 2021 - अनिल भल्ला - भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 की जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्क्वाड्रन लीडर थे।
  • 2020 - हरि वासुदेवन - भारतीय इतिहासकार थे। उन्हें एनसीईआरटी की सामाजिक विज्ञान पाठ्य-पुस्तकों के निर्माता के रूप में भी जाना जाता है।
  • 2010 - मैक मोहन - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
  • 2005 - गोविन्द नारायण सिंह - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व पाँचवें मुख्यमंत्री थे।
  • 2001 - सुधाकरराव नाईक - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
  • 1999 में 10 मई के दिन ही पेनिसिलन के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर एडवर्ड इब्राहम का निधन हुआ था। 
  • 1983 - ज्ञानेन्द्रनाथ मुखर्जी - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों में से एक थे।
  • 1936 - मुख़्तार अहमद अंसारी - एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में भाग लिया।
  • 1922 - छत्रपति साहू महाराज - महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी।

Share