इस दिन मुगल शासकों से जुड़ीं 3 बड़ी घटनाओं को इतिहास में याद किया जाता है। सन 1526 में 27 अप्रैल के दिन ही बाबर ने दिल्ली का ताज संभाला था। सन 1606 में बादशाह जहांगीर बगावत पर उतरे और अपने पुत्र खुसरो को गिरफ्तार किया। 1748 में 27 अप्रैल को ही मुगल बादशाह मोहम्मद शाह का निधन हुआ था।
27 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2008 में राजस्थान सरकार ने प्रत्येक ज़िला मुख्यालय पर विकलांगों के लिए मोबाइल कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया। पाकिस्तान ने अपने विदेश सचिव रियाज मुहम्मद ख़ान को सस्पेंड कर उनके स्थान पर चीन में पाकिस्तान के राजदूत सलमान बशीर को विदेश सचिव नियुक्त किया था।
27 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2017 - आज ही के दिन प्रसिद्ध अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ विनोद खन्ना का निधन हो गया था।
- 2010 - यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने भारत के नागरिकों की पहचान का एक बड़ा सबूत बनने जा रहे यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर को अब नया ब्रांड नाम 'आधार' तथा नया लोगो पेश किया।
- 2009 - आज ही के दिन प्रसिद्ध अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता फिरोज खान का निधन हो गया था।
- 2008 -
- राजस्थान सरकार ने प्रत्येक ज़िला मुख्यालय पर विकलांगों के लिए मोबाइल् कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया।
- पाकिस्तान ने अपने विदेश सचिव रियाज मुहम्मद ख़ान को बर्ख़ास्त कर उनके स्थान पर चीन में पाकिस्तान के राजदूत सलमान बशीर को विदेश सचिव नियुक्त किया। मोरक्को की एक गद्दा फ़ैक्ट्री में आग लगने से 55 लोगों की मृत्यु।
- 2005 - टुलुज (फ़्रांस) में एयरबस निर्मित दुनिया के सबसे बड़े विमान ए-380 ने पहली परीक्षण उड़ान भरी।
- 1999 - यूनेस्को द्वारा एक कोरियाई लोक गायक के नाम पर एक नये पुरस्कार अरिरंग की घोषणा, दक्षिण कोरिया एवं थाइलैंड के बीच प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर।
- 1989 - बांग्लादेश में तूफान से 500 लोगों की मौत हो गई थी।
- 1972 - 27 अप्रैल को अंतरिक्ष यान ‘अपोलो 16’ पृथ्वी पर वापस लौटा था।
- 1967 - आज ही के दिन अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया था।
- 1960 - आज ही के दिन नई दिल्ली में नेशनल डिफेंस कालेज की शुरुआत हुई थी।
- 1949 - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पी. सतशिवम का जन्म हुआ था।
- 1947 - उत्तराखंड के सातवें मुख्यमंत्री हरीश रावत का जन्म हुआ था।
- 1912 - सशक्त हावभाव, चेहरे पर बच्चों जैसी मुस्कुराहट, रंगमंच और फिल्मों की महान अदाकारा जोहरा सहगल का जन्म हुआ था।
- 1848 - आज ही के दिन कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिए पहली मंजूरी दी।
- 1748 - आज ही के दिन मुगल बादशाह मोहम्मद शाह का निधन हो गया था।
- 1662 - आज ही के दिन नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
- 1606 - 27 अप्रैल को ही शहजादा खुसरो को बादशाह जहांगीर ने गिरफ्तार किया था।
- 1526 - आज ही के दिन बाबर दिल्ली का सुलतान बना था।
27 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
- 1949 - पी. सतशिवम - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश।
- 1947 - हरीश रावत, उत्तराखंड के सातवें मुख्यमंत्री हैं।
- 1931 - स्वामी विश्वेशतीर्थ - हिन्दू संत और पेजावर मठ के प्रमुख थे।
- 1920 - मनीभाई देसाई, प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी
- 1912 - ज़ोहरा सहगल - प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार थीं।
- 1820 - हरबर्ट स्पेन्सर, प्रसिद्ध शिक्षाविद, दार्शनिक तथा समाजशास्त्री थे।
27 अप्रैल को हुए निधन
- 2021 - मनोज दास - प्रसिद्ध उड़िया साहित्यकार थे।
- 2017 - विनोद खन्ना - प्रसिद्ध अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ।
- 2010 - हेमंत दास, उड़िया फ़िल्म अभिनेता, 'सेसा स्रबाना', 'जाजबारा', 'छिलका', 'दांडा बलुंगा' और 'हकीम बाबू'।
- 2009 - आज ही के दिन हिंदी फिल्म अभिनेता, निर्देशक और निर्माता फिरोज खान का निधन हुआ था।
- 1998 - 27 अप्रैल के दिन ही वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन वैन लिंह का निधन हुआ था।
- 1960 - आज ही के दिन बंगाली लेखक राजशेखर बसु का निधन हुआ था।
- 1930 - 27 अप्रैल के दिन ही केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक टी. के. माधवन का निधन हुआ था।
- 1882 - आज ही के दिन अमरीकी दार्शनिक और लेखक रॉल्फ़ वाल्डो एमिरसन का निधन हुआ था।
Current Affairs
Jobs
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा (10वीं और 12वीं) 2025
Last Date : 28 February, 2025
CSIR-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CRRI) कनिष्ठ सचिवालय सहायक और कनिष्ठ आशुलिपिक भर्ती 2025 (246 रिक्तियां)
Last Date : 21 April, 2025
IIT कानपुर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस प्रवेश परीक्षा 2025
Last Date : 02 May, 2025
बिहार होमगार्ड भर्ती 2025 (15000 रिक्तियां)
Last Date : 16 April, 2025
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर प्रवेश परीक्षा (NSSNET) 2025
Last Date : 24 April, 2025