3 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1999 में आज ही के दिन भारत ने पहला वैश्विक दूरसंचार उपग्रह इनसैट 1 ई का प्रक्षेपण किया था। 2008 में 3 अप्रैल के दिन ही मेधा पाटकर को राष्ट्रीय क्रांतिवीर अवार्ड 2008 से सम्मानित किया गया था।
3 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2017 - आज ही के दिन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान में 19वां राष्ट्रमंडल वानिकी सम्मेलन शुरू हुआ था।
- 2016 - 3 अप्रैल के दिन ही कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी टी-20 विश्व कप को जीता था।
- 2010 - आज ही के दिन एप्पल का पहला आईपेड बाजार में आया था।
- 2008 - 3 अप्रैल के दिन ही मेधा पाटकर को राष्ट्रीय क्रांतिवीर अवार्ड 2008 से सम्मानित किया गया था।
- 2007 - आज ही के दिन नई दिल्ली में 14वां सार्क सम्मेलन शुरू हुआ था।
- 2006 - नेपाल में माओवादियों ने संघर्षविराम की घोषणा की।
- 2002 - 3 अप्रैल के दिन ही पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जनमत संग्रह की योजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली थी।
- 2001 - आज ही के दिन संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत यात्रा पर पहुंचे थे।
- 1999 - 3 अप्रैल के दिन ही भारत ने पहला वैश्विक दूरसंचार उपग्रह इनसैट 1 ई का प्रक्षेपण किया था।
- 1984 - आज ही के दिन राकेश शर्मा रूस के अंतरिक्ष यान सोयुज टी 11 से अंतरिक्ष पर जाने वाले प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने थे।
- 1942 - 3 अप्रैल के दिन ही जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध में अमरीका पर आखिरी दौर की सैन्य कार्रवाई शुरू की थी।
- 1933 - आज ही के दिन विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के ऊपर से पहली बार विमान ने उड़ान भरी थी।
3 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
- 1958 - जया प्रदा- अभिनेत्री
- 1955 - हरिहरन - प्रसिद्ध भारतीय ग़ज़ल गायक तथा पार्श्वगायक हैं।
- 1954 - डॉ. के. कृष्णास्वामी- राजनेता और फिजीशियन
- 1952 - रविन्द्र नारायण रवि - बिहार के राजनीतिज्ञों में से एक हैं।
- 1949 - सोम प्रकाश - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
- 1931 - आज ही के दिन प्रसिद्ध साहित्यकार मन्नू भंडारी का जन्म हुआ था।
- 1929 - 3 अप्रैल के दिन ही प्रसिद्ध साहित्यकार निर्मल वर्मा का जन्म हुआ था।
- 1922 - आज ही के दिन अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री डोरिस डे का जन्म हुआ था।
- 1918 - ओलेस गोनचार, प्रसिद्ध उक्रेनी लेखक तथा उपन्यासकार।
- 1914 - 3 अप्रैल के दिन ही भारत के प्रथम फील्ड मार्शल एस एच एफ जे मानेकशॉ का जन्म हुआ था।
- 1903 - आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक कमला देवी चट्टोपाध्याय का जन्म हुआ था।
3 अप्रैल को हुए निधन
- 2021 - राधेश्याम खेमका - प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार थे।
- 2017 - आज ही के दिन प्रमुख गायिकाओं में से एक किशोरी अमोनकर का निधन हुआ था।
- 2010 - 3 अप्रैल के दिन ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के छह संस्थापक सदस्यों में से एक अनंत लागू का निधन हुआ था।
- 1989 - विष्णु सहाय - भारतीय राज्य असम और नागालैंड के राज्यपाल थे।
- 1987 में आज ही के दिन प्रसिद्ध साहित्यकार एस. एच. वात्स्यायन अज्ञेय का नई दिल्ली में निधन हुआ था।
- 1680 - शिवाजी- मराठा साम्राज्य के संस्थापक।
- 1325 - निज़ामुद्दीन औलिया, चिश्ती सम्प्रदाय के चौथे संत।
Current Affairs
Jobs
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ITI, स्नातक और डिप्लोमा (Tech) अपरेंटिस प्रशिक्षु 2025 (1765 सीटें)
Last Date : 18 March, 2025
केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) कक्षा 1 प्रवेश 2025
Last Date : 21 March, 2025
IDBI बैंक कनिष्ठ सहायक प्रबंधक (JAM) PGDBF 2025-26 के माध्यम से भर्ती 2025 (650 रिक्तियां)
Last Date : 12 March, 2025
एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा - 8वीं परीक्षा (NORCET-2025)
Last Date : 17 March, 2025
CSIR IITR लखनऊ कनिष्ठ सचिवालय सहायक (JSA) भर्ती 2025 (10 रिक्तियां)
Last Date : 19 March, 2025