26 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1907 में आज ही के दिन हिंदी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक महादेवी वर्मा का जन्म हुआ था। महादेवी वर्मा एक भारतीय हिन्दी भाषा की कवयित्री, निबंधकार, रेखाचित्र कथाकार और हिन्दी साहित्य की प्रख्यात हस्ती हैं। वह उन कवियों में से एक थीं जिन्होंने भारत के व्यापक समाज के लिए काम किया।

26 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2008 -
    • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड कोष में 2.90 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को गिरफ़्तार किया गया। टाटा मोटर्स ने अमेरिकी कंपनी 'जगुआर' व 'लैंड रोवर' का अधिग्रहण किया।
    • युसुफ़ रजा गिलानी ने पाकिस्तान के 25वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। भारत व पाकिस्तान ने एक-दूसरे के युद्ध बन्दियों को रिहा करने के लिए विदेश मंत्रालय स्तर पर बातचीत शुरू की।
  • 2006 - मेलबर्न में 18वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन।
  • 2003 - पाकिस्तान ने 200 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली परमाणु प्रक्षेपास्त्र 'अब्दाली' का परीक्षण किया।
  • 2001 - केन्या में छात्रावास में आठ लगने से 58 छात्र मरे।
  • 1999 - द. अफ़्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने देश की प्रथम प्रजातांत्रिक संसद के विघटन की घोषणा की।
  • 1998 - चीन ने अमेरिकी इरीडियम नेटवर्क के दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
  • 1995 - 15 सदस्यीय यूरोपीय यूनियन के सात देशों के बीच आंतरिक सीमा नियंत्रण समाप्त।
  • 1979 - आज ही के दिन मिस्र और इजराइल के बीच कैंप डेविड शांति समझौते पर साइन हुए थे।
  • 1974 - लाता गाँव, हेन्वाल घाटी, गढ़वाल हिमालय में गौरा देवी के नेतृत्व में 27 महिलाओं के एक समूह ने पेड़ों को बचाने के लिए पेड़ों के आसपास घेरा बना लिया और उन्हें अपने इस प्रयास से भारत में चिपको आंदोलन को आरंभ किया।
  • 1973 में 26 मार्च के दिन ही उत्तराखंड में किसानो ने वृक्षों की कटाई का विरोध करने के लिए पर्यावरण-रक्षा का आंदोलन किया था जिसे चिपको आंदोलन कहा जाता है।
  • 1973 - आज ही के दिन लंदन स्टॉक एक्सचेंज में 200 साल पुराने इतिहास को तोड़ते हुए पहली बार महिलाओं की भर्ती किया गया था।
  • 1972 - 26 मार्च के दिन ही भारत के चौथे राष्ट्रपति वी.वी गिरि ने अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया था।
  • 1971 - आज ही के दिन शेख मुजीबुर्रहमान ने पूर्वी पाकिस्तान को बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्र देश घोषित किया था और इसलिए आज के दिन बांग्लादेश स्वंतत्रता दिवस मनाता है।
  • 1953 - 26 मार्च के दिन ही डॉ जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव के लिए नए टीके की घोषणा की थी।
  • 1934 - आज ही के दिन ब्रिटेन में चालक परीक्षण शुरू हुआ था।
  • 1917 - 26 मार्च के दिन हुए गाजा में तुर्कों और ब्रिटिश सेना के बीच युद्ध में ब्रिटेन जीता था।
  • 1780 - आज ही के दिन ब्रिटेन के अखबार ब्रिट गैजेट और संडे मॉनीटर पहली बार रविवार के दिन प्रकाशित हुए थे।

26 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • 1933 - कुबेरनाथ राय - ललित निबंध में विशिष्ट योगदान के लिए जाने जाते हैं।
  • 1907 - महादेवी वर्मा, हिन्दी कवयित्री और हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक।
  • 1893 - धीरेन्द्र नाथ गांगुली, बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक

26 मार्च को हुए निधन

  • 2006 - अनिल बिस्वास, भारतीय राजनीतिज्ञ।
  • 1999 - राज कुमार रणबीर सिंह - मणिपुर के आठवें मुख्यमंत्री थे।
    • आनंद शंकर - भारतीय गीतकार और संगीतकार थे।
  • 1996 - के. के. हेब्बार - प्रसिद्ध भारतीय कलाकार थे।
  • 1813 - महाराजा साहिब सिंह - पटियाला रियासत के महाराजा थे, जो महाराजा अमर सिंह के पुत्र और उत्तराधिकारी थे।

Share