25 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1954 में आज ही के दिन देश के पहले हेलीकाप्टर एस-55 को दिल्ली में उतारा गया था। 1987 में 25 मार्च के दिन ही दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया था। 1988 में आज ही के दिन नासा ने अंतरिक्ष यान एस 206 का प्रक्षेपण किया था।

25 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2017 - आज ही के दिन राजस्‍थान के बीकानेर की तनुश्री पारीक देश की पहली सीमा सुरक्षा बल (BSF) की महिला अधिकारी बनी थीं।
  • 2011- उड़ीसा का नाम ओडिशा किए जाने संबंधी विधेयक को लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी गुरुवार को मंजूरी दे दी गई। उड़ीसा विधानसभा में 28 अगस्त 2008 को इसका प्रस्ताव पारित किया गया था जिसे बाद में केन्द्र को भेज दिया गया था।
  • 2008 -
    • टाटा ग्रुप की पुणे स्थित फर्म 'कम्यूटेशन रिसर्च लैबरटरीज' ने इंटरनेशनल फर्म 'याहू' से गठजोड़ किया।
    • अंतरिक्ष यान एंडेवर सफलतापूर्वक अपने मिशन को अंजाम देने के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुआ।
  • 2005 - 25 मार्च के दिन ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी थी।
  • 1999 - भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीसा मामले में छूट देने की घोषणा।
  • 1995 - आज ही के दिन विख्यात मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से बाहर आए थे।
  • 1988 - 25 मार्च के दिन ही अमेरिकी स्पेश एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान एस 206 का प्रक्षेपण किया था।
  • 1987 - आज ही के दिन दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया था।
  • 1954 - 25 मार्च के दिन ही देश के पहले हेलीकाप्टर एस-55 को दिल्ली में उतारा गया था।
  • 1924 - आज ही के दिन ग्रीक ने अपने गणतंत्र बनने की घोषणा की थी।
  • 1898 - 25 मार्च के दिन ही स्वामी विवेकानंद ने सिस्टर निवेदिता को ब्रह्मचर्य की दीक्षा दी थी।
  • 1896 - आज ही के दिन यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई थी।
  • 1883 - 25 मार्च के दिन ही विश्व के सबसे आधुनिक समुद्र विज्ञान अनुसंधान पोत ‘सागर केन्या’ का जलावतरण हुआ था।
  • 1821 - आज ही के दिन ग्रीस ने तुर्की से स्वतंत्रता हासिल की थी।
  • 1807 - 25 मार्च के दिन ही ब्रिटिश की संसद ने दास व्यापार खत्म कर दिया था।
  • 1788 - आज ही के दिन समाचारपत्र ‘कलकत्ता गैजेट’ में भारतीय भाषा बांग्ला का पहला विज्ञापन प्रकाशित हुआ था।
  • 1668 - 25 मार्च के दिन ही अमेरिका में पहली बार घुड़दौड़ का आयोजन हुआ था।

25 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • 1965 - मोहन यादव - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और मध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री हैं।
  • 1948 - 25 मार्च के दिन ही बॉलीवुड के मशहूर कलाकार फारुख शेख का जन्म हुआ था।
  • 1943 - आज ही के दिन भारतीय कवि तेज राम शर्मा का जन्म हुआ था।
  • 1933 - वसंत गोवारिकर - पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय वैज्ञानिक थे।
  • 1932 - अज़ीज़ मुशब्बर अहमदी - भारत के भूतपूर्व 26वें मुख्य न्यायाधीश थे।
  • 1927 - पी. शानमुगम - दो बार पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रहे थे।
  • 1914 - नॉर्मन बोरलॉग - नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी कृषि विज्ञानी थे।
  • 1905 - आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय राजनेता मिर्जा राशिद अली बेग का जन्म हुआ था।
  • 1838- विलियम वेडरबर्न - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष।

25 मार्च को हुए निधन

  • 2020 - निम्मी - भारतीय सिनेमा में 60 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री थीं।
  • 2014 - नन्दा- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री।
  • 2011 - कमला प्रसाद- हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक।
  • 2003 - 25 मार्च के दिन ही पहले पोर्टेबल कंप्यूटर बनाने वाले एडम ओस्बोर्न का निधन हुआ था।
  • 1975 - देइवा ज़िवारात्तीनम, भारतीय राजनीतिज्ञ।
  • 1931 - गणेशशंकर विद्यार्थी - प्रसिद्ध समाज-सेवी, स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ।

25 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • गणेश शंकर विद्यार्थी का बलिदान दिवस

Share