31 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1774 में आज ही के दिन भारत में डाक सेवा का पहला कार्यालय खुला था। 1867 में 31 मार्च के दिन ही मुंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई थी। 1870 में आज ही के दिन अमेरिका में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया था।
31 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2011- जनगणना के ताजा आंकड़ों के मुताबिक़ भारत की आबादी बढ़ कर 121 करोड़ (1 अरब 21 करोड़) हो गई है। दस साल पहले हुई गणना के मुकाबले यह 17.64 फ़ीसदी ज़्यादा है।
- 2008 -
- कृष्णा सोबती को के.के.बिड़ला फाउण्डेशन का वर्ष 2007 का 'व्यास सम्मान' देने की घोषणा की गई। रेवती मेनन को 'दयावती मोदी स्त्री शक्ति सम्मान, 2007' प्रदान किया गया।
- पाक वायुसेना की बस के पास बम विस्फोट में 12 लोग मारे गए।
- 2007 - आज ही के दिन विश्व तैराकी चैंपियनशिप में माइकल फ़ेल्प्स ने छह गोल्ड मेडल हासिल किए थे।
- 2005 - 31 मार्च के दिन ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया को अनाज की आपूर्ति रोकी थी।
- 2001 - यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस का धावा, अपने ही घर में नजरबंद, यूरोपीय मंत्रियों ने क्योटो संधि को जीवित घोषित किया।
- 2000 - 22 वर्ष बाद जापान के उत्तरी धोकाइडु द्वीप में दाते के निकट उसू ज्वालामुखी फिर सक्रिय।
- 1998 - भारत और चीन इंटर गवर्नमेंटल कांफ़्रेस आन कल्चरल पॉलिसीज के लिए गठित यूनेस्को की मसौदा समिति के सदस्य निर्वाचित।
- 1997 - आज ही के दिन नया नाटो सैनिक कमांडर नियुक्त किया गया था।
- 1979 - 31 मार्च के दिन ही माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
- 1966 - आज ही के दिन सोवियत रूस ने पहला चंद्रयान लूना10 लांच किया था।
- 1964 - 31 मार्च के दिन ही बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम आखिरी बार चली थी।
- 1959 - आज ही के दिन बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई थी।
- 1921 - 31 मार्च के दिन ही रॉयल ऑस्ट्रेलिया एयरफोर्स की स्थापना हुई थी।
- 1917 - आज ही के दिन अमेरिका ने डेनिश वेस्ट इंडीज खरीदा और उसका नाम वर्जिन आइलैंड रखा था।
- 1889 - 31 मार्च के दिन ही फ्रांस में एफिल टावर को ऑफिशियली खोल दिया गया था।
- 1870 - आज ही के दिन अमेरिका में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया था।
- 1867 - 31 मार्च के दिन ही मुंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई थी।
- 1774 - आज ही के दिन भारत में डाक सेवा का पहला कार्यालय खुला था।
31 मार्च को जन्मे व्यक्ति
- 1987 - आज ही के दिन भारतीय ग्रैंडमास्टर शतरंज कोनेरू हंपी का जन्म हुआ था।
- 1945 - 31 मार्च के दिन ही प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार का जन्म हुआ था।
- 1941 - पी. जे. कुरियन - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैंI
- 1938 - आज ही के दिन भारत की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ और दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित का जन्म हुआ था।
- 1934 - 31 मार्च के दिन ही अंग्रेजी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका कमला दास का जन्म हुआ था।
- 1922 - आज ही के दिन अमेरिकी अभिनेता और गायक रिचर्ड काइली का जन्म हुआ था।
- 1912 - राजेंद्र नारायण सिंह देव - उड़ीसा राज्य के 6वें मुख्यमंत्री रहे थे।
- 1860 - 31 मार्च के दिन ही हिंदी के उत्कृष्ट लेखकों में से एक रमा शंकर व्यास का जन्म हुआ था।
- 1865 - आज ही के दिन भारत की प्रथम महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी का जन्म हुआ था।
- 1504 - गुरु अंगद देव, सिक्खों के दूसरे गुरु
31 मार्च को हुए निधन
- 2009 - आज ही के दिन अर्जेंटीना के राष्ट्रपति रॉल अलफोन्सिन का निधन हुआ था।
- 2002 - 31 मार्च के दिन ही भारतीय महिला कार्यकर्ता मोतुरु उदयन का निधन हुआ था।
- 1972 - आज ही के दिन भारतीय अभिनेत्री मीना कुमारी का निधन हुआ था।
- 1931 - 31 मार्च के दिन ही भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक पूर्णसिंह का निधन हुआ था।
- 1930 - आज ही के दिन प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्यामजी कृष्ण वर्मा का निधन हुआ था।
- 1727 - 31 मार्च के दिन ही महान भौतिकशास्त्री आइजैक न्यूटन का निधन हुआ था।
Current Affairs
Jobs
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ITI, स्नातक और डिप्लोमा (Tech) अपरेंटिस प्रशिक्षु 2025 (1765 सीटें)
Last Date : 18 March, 2025
केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) कक्षा 1 प्रवेश 2025
Last Date : 21 March, 2025
IDBI बैंक कनिष्ठ सहायक प्रबंधक (JAM) PGDBF 2025-26 के माध्यम से भर्ती 2025 (650 रिक्तियां)
Last Date : 12 March, 2025
एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा - 8वीं परीक्षा (NORCET-2025)
Last Date : 17 March, 2025
CSIR IITR लखनऊ कनिष्ठ सचिवालय सहायक (JSA) भर्ती 2025 (10 रिक्तियां)
Last Date : 19 March, 2025