30 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1919 में आज ही के दिन महात्मा गांधी ने रॉलेट एक्ट के विरोध की घोषणा की थी। 1992 में आज ही के दिन सत्यजित रे को मानद ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2017 में 30 मार्च के दिन ही दिल्ली के मशहूर और पुराने सिनेमाघरों में से एक 1932 से चल रहे रीगल सिनेमा हॉल को बंद कर दिया गया था।

30 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2017 - आज ही के दिन दिल्ली के मशहूर और पुराने सिनेमाघरों में से एक 1932 से चल रहे रीगल सिनेमा हॉल को बंद कर दिया गया था।
  • 2010 - 15 साल पहले पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को मानव बम से उड़ाने के मामले में सह आरोपी आतंकी परमजीत सिंह भ्योरा को बुड़ैल जेल में विशेष कोर्ट में स्पेशल जज रवि कुमार सोंधी ने आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।
  • 2003 - पाकिस्तान के कहुटा परमाणु संयंत्र पर 2 वर्षों के लिए प्रतिबंध लगा।
  • 2004 - ताइवान के राष्ट्रपति शेन शुवी बियान राष्ट्रपति पद के लिए भारत के साथ शांति प्रक्रिया से हटने की धमकी दी।
  • 2006 - ईरान पर बर्लिन में बैठक का आयोजन।
  • 2008 -
    • रिलायंस एनर्जी लिमिटेड को 400 किलोवाट उच्च वोल्टेज विद्युत ट्रांसमिशन के लिए लगभग 1200 करोड़ रुपये के ठेके मिले।
    • इस्रायल में चेतावनी के साथ अरब लीग सम्मेलन सम्पन्न।
  • 1998 - चीन के उत्तरी हिस्से शिनदोंग में भेंड़ की हड्डी पर उत्कीर्ण 3000 साल पुरानी कुछ शब्दावलियां प्राप्त हुईं।
  • 1992 - 30 मार्च के दिन ही सत्यजित रे को मानद ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • 1982 - आज ही के दिन नासा के अंतरिक्ष यान कोलंबिया ने एसटीएस-3 मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापसी की थी।
  • 1963 में 29 मार्च के दिन ही फ्रांस ने अल्जीरिया के इकर क्षेत्र में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1950 - आज ही के दिन मर्रे हिल ने फोटो ट्रांजिस्टर का अविष्कार किया था।
  • 1949 - आज ही के दिन राजस्थान राज्य की स्थापना हुई थी और जयपुर को उसकी राजधानी बनाया गया था।
  • 1945 - 30 मार्च के दिन ही सोवियत संघ ने आस्ट्रिया पर आक्रमण किया था।
  • 1919 - आज ही के दिन महात्मा गांधी ने राॅलेट एक्ट के विरोध की घोषणा की थी।
  • 1919 - 30 मार्च के दिन ही जर्मनी के डुसेलडॉफ शहर पर बेल्जियम की सेना ने अपना कब्जा किया था।
  • 1867 - आज ही के दिन अमेरिका ने रूस से अलास्का को खरीदा था।
  • 1858 - 30 मार्च के दिन ही हैमेन एल. लिपमेन ने इरेजर के साथ जुड़ी पेंसिल का पहला पेटेंट रजिस्टर किया था।
  • 1856 - आज ही के दिन क्रिमिया नामक लड़ाई पेरिस समझौते के साथ खत्म हुई थी।
  • 1842 - 30 मार्च के दिन ही बेहोशी की दवा के रूप में ईथर का पहली बार इस्तेमाल हुआ था।

30 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • 1908 - यशस्विनी सिंह देसवाल - भारतीय महिला निशानेबाज़ खिलाड़ी हैं।
    • देविका रानी - भारतीय अभिनेत्री
  • 1899 - सीरिल रैडक्लिफ़ - एक ब्रिटिश वकील थे जिन्होंने भारत-पाकिस्तान विभाजन की रेखा तैयार की थी।
  • 1853 - विन्सेंट वैन गो - नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक थे।

30 मार्च को हुए निधन

  • 2018 - राज कुमार डोरेन्द्र सिंह - मणिपुर के भूतपूर्व पाँचवें मुख्यमंत्री थे।

  • 2006 - मनोहर श्याम जोशी - आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार।
  • 2005 - ओवी विजयन, भारतीय लेखक और कार्टूनिस्ट।
  • 2002 - आनंद बख्शी, भारतीय गीतकार।
  • 1664 - गुरु हर किशन सिंह - सिक्खों के आठवें गुरु।

30 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • राजस्थान दिवस

Share